Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

सेमल का सरकारी पेड़ कटवाने वाले पटवारी नपा

– अर्जुनपुर ग्राम सभा में एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए पटवारी ने सांठ-गांठ कर लगाई थी गलत आख्या

Action against Patwari who cuts government trees, DDC : हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित अर्जुनपुर ग्राम सभा में सरकारी भूमि को निजी भूमि बताकर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने वाले पटवारी पर गाज गिर गई है। पटवारी विनोद चोपड़ा का तबादला कर और उसे विभागीय आरोप पत्र दे दिया गया है। पटवारी ने गलत रिपोर्ट लगाई और इसका फायदा उठा कर निजी भूमि के मालिक ने सरकारी भूमि पर खड़े सेमल के दशकों पुराने पेड़ का 25 हजार रुपये में सौदा कर दिया। पेड़ सिर्फ इसलिए कटवाया जा रहा था ताकि निजी भूमि की कीमत बढ़ाई जा सके।

ये मामला तीनपानी स्थित अर्जुनपुर ग्राम सभा के हरिपुर पूर्णानंद गांव का है। यहां सिंचाई विभाग की लगभग विलुप्त हो चुकी जमीन से लगी हुई धौलाखेड़ा निवासी विक्रम सिंह पुत्र चंदन सिंह की जमीन है। विक्रम की जमीन के सामने सिंचाई विभाग की जमीन पर सेमल और सीरस के दो पेड़ हैं। निजी भूमि के सामने पेड़ होने की वजह से जमीन का भाव काफी कम हो रहा था। ऐसे में विक्रम ने अर्जुनपुर के पटवारी विनोद कुमार चोपड़ा से साठ-गांठ की।

विक्रम ने तहसीलदार के नाम पत्र लिखकर पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी, लेकिन पत्र में खसरा संख्या अंकित नहीं की। पटवारी ने इस पर रिपोर्ट लगा दी और यह कह दिया कि भूमि निजी है। जिसके बाद विक्रम ने ठेकेदार मकसूद रियासत से 25 हजार रुपये में पेड़ का सौदा कर दिया। बीती 17 मई को मकसूद मजदूरों के साथ आरी लेकर पहुंच गया और सेमल के पेड़ को काटना शुरू कर दिया। एक महीने बाद इस मामले में पटवारी विनोद का तबादला लालकुआं किया गया और विभागीय आरोप पत्र दिया गया।

“मामले से जुड़े पटवारी का लालकुआं तबादला कर दिया गया है। उसे विभागीय आरोप पत्र भी दिया गया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।”
पारितोष वर्मा, उप जिला अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top