Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

– 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी, मैदान से पहाड़ तक बारिश

Uttarakhand weather, DDC : उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। राज्य के सभी जिलों में मंगलवार की देर रात से बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं तीव्र  बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार राज्य के देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में आकाशीय चमकने, बारिश के तीव्र दौर और 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और बारिश होने के आसार हैं।

राज्य के टिहरी और अल्मोड़ा जिले में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम परिवर्तन को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर मंगलवार को राज्य के मैदानी इलाके गर्मी और उष्ण लहर से तपते रहे। देहरादून में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार से राज्य में उष्ण लहर से निजात मिलने की उम्मीद है और साथ ही तापमान में भी कमी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top