Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में फिर पकड़ा गया पप्पू हड्डी, सितारगंज की चच्ची से लाया था स्मैक

– मुखानी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर स्मैक तस्कर थापा उर्फ हड्डी, चच्ची की तलाश में पुलिस

Pappu haddi arrested, DDC : पुराना तस्कर पप्पू हड्डी फिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से स्मैक बरामद की है, जिसे वह रुद्रपुर की स्मैक तस्कर चच्ची से खरीद कर लाया था। पुलिस अब चच्ची की तलाश कर रही है।

मुखानी पुलिस के मुताबिक एसआई हरजीत सिंह, कांस्टेबल रविंद्र खाती और सुनील आगरी के साथ गश्त पर थे। पीलीकोठी तिराहे से पीलीकोठी की ओर बढ़े तो एक घर के बाहर खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। हालांकि वह ज्यादा दूर नहीं भाग सका और पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पृथ्वी राज थापा उर्फ पप्पू हड्डी पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह थापा निवासी पीलीकोठी उत्सव निवास मुखानी बताया।

पप्पू हड्डी के पास से मिले सिगरेट की डिब्बी पुलिस ने खोल कर देखी तो उसके अंदर से 12.35 ग्राम स्मैक मिली। पप्पू ने बताया कि वह बरामद स्मैक चच्ची नाम की औरत से सिडकुल सितारंगज से लेकर आया था। पुलिस के मुताबिक पप्पू हड्डी पहले भी कई बार एनडीपीएस के मामले में पकड़ा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top