Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

चोरी के माल का नही किया बंटवारा, चोरों ने दोस्त को पाटल से काट डाला

– 4 दोस्तों ने मिलकर चोरी किया था ढाई हजार रुपये का चावल, एक के हिस्से आने थे 625 रुपये

Thieves killed friend in Kichha, DDC : उधम सिंह नगर में किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र में चोरों ने एक दिल दहला देनी वाली घटना को अंजाम दे डाला। चोरी के माल का बंटवारा न करने पर चोरों ने साथी दोस्त की धारदार पाटल से काट हत्या कर दी। ये घटना सिर्फ हिस्से में आने वाले 625 रुपये के लिए अंजाम दी गई। हत्या के बाद चोर दोस्तों ने अपने साथी की लाश एक खंडहर में छिपा दी और फरार हो गए। हालांकि अब सभी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

बीती 11 फरवरी को मृतक की पत्नी गुड्डी रानी ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि 9 फरवरी की शाम 8 बजे से उसके पति बंटी वाल्मीकि का कोई सुराग नहीं लग रहा है। बंटी सतुईया निवासी वियेश, विपिन और सूरज के साथ घर से निकला था। गुड्डी ने तीनो दोस्तों से पूछताछ की तो बहाने बनाने लगे। जिसके बाद गुड्डी पुलभट्टा पुलिस के पास पहुंची।

सूचना के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने ग्राम निवासी सूरज, विशाल और विपिन को शक आधार पर हिरासत में लिया। सख्ती से पूंछताछ की तो शातिर टूट गए और पूरी घटना उगल दी।

आरोपियों की निशानदेही पर शव को सतुईया स्थित एक खंडहर से बरामद किया गया। टीम ने घटना में प्रयुक्त धारदार पाटल और मृतक के मोबाइल को भी ढूंढ कर कब्जे में ले लिया। हत्यारोपियों ने बताया कि चारों दोस्त मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते और फिर चोरी की कमाई से नशा करते थे।

कुछ दिनों पहले चारों दोस्तों को चुराए गए चावल के कट्टे को बेचकर 2500 रुपये मिले थे। एक-एक के हिस्से में 625-625 रुपये आने थे, लेकिन बंटी ने सभी पैसे अपने पास रख लिए थे। तीनों के कई बार पैसे मांगने के बाद भी बंटी पैसे नहीं दे रहा था और उल्टा धमका रहा था।

अपने हिस्से के पैसे नहीं मिलने के बाद तीनों दोस्तों ने बंटी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। योजना के तहत 9 फरवरी को नशा करने के बहाने बुलाकर तीनों दोस्तों ने धारदार हथियार से कई वार कर बंटी को मौत के घाट उतार दिया। मृतक बंटी के पिता की कुछ वर्षों पूर्व मौत हो चुकी है। बंटी घर का इकलौता कमाने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top