Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने आ रहे हैं नैनीताल तो पढ़ लें ये खबर

नैनीताल में क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न की तैयारी शुरू।

– पर्यटक वाहन पर पुलिस चस्पा करेगी रूट स्टीकर, इसके बिना नहीं मिलेगा नैनीनाल जिले में प्रवेश

Christmas and New Year celebration in Nainital, DDC : क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट और नववर्ष का जश्न मनाने के लिए नैनीताल जिले की ओर जाने वाले बिना पुलिस के स्टीगर (रूट स्टीकर) के नहीं जा पाएंगे। जिले की सीमा पर ही पुलिस, पर्यटक वाहनों पर स्टीकर चस्पा करेगी। जिन पर यह स्टीकर होगा, उन्हें ही आगे जाने दिया जाएगा। जश्न से पहले और जश्न के दौरान यातायात व्यवस्ता दुरुस्त रहे, इसको लेकर बुधवार को एसएसपी ने ठोस कार्ययोजना तैयार की है।

इसको लेकर कोतवाली सभागार में एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने जिले के तमाम अधिकारियों और अधिनस्थों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया, नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, श्री कैंची धाम, रामनगर सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वाहनों का दबाव अत्यधिक रहता है, ऐसे में आमजन व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पहले से ही ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।

निर्णय लिया गया कि जिले की सीमाओं पर ही वाहनों का रूट निर्धारण कर अलग-अलग रंग के रूट स्टीकर लगाए जाएंगे, जिससे वाहन अपने निर्धारित मार्ग पर ही चले। 22 दिसंबर की रात से यातायात पुलिस की तैनाती करते हुए हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली और रामनगर से डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

एसएसपी ने निर्देश दिए कि सभी प्रमुख प्वाइंट व बैरियरों पर उप निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दो पालियों में ड्यूटी लगेगी, जबकि चुनौतीपूर्ण स्थानों पर थाना व चौकी प्रभारी स्वयं मोर्चा संभालेंगे।

नैनीताल में पार्किंग फुल होने से पहले ही शटल सेवा शुरू की जाएगी। कैंची धाम क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने के लिए भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा संचालित होगी। गड़प्पू बैरियर समेत अन्य प्रमुख बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल पार्टियों की तैनाती कर लगातार रूट पेट्रोलिंग और रूट क्लीयर कराया जाएगा। जिले के बॉर्डर व प्रमुख बैरियरों डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था और शटल सेवा से संबंधित बड़े फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे।

बैठक में एसपी यातायात/क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवधर मठपाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top