Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

दोस्त के घर में दुष्कर्म, तीन लड़कियों के साथ पकड़ा गया एक लड़का

. वैलेजली लॉज में समुदाय विशेष के युवक की करतूत से हंगामा, इलाकाई लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

Rape at Wellesley Lodge, DDC : हल्द्वानी के वेलेजली लॉज स्थित एक घर में एक युवक तीन लड़िकयों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शक होने पर जब इलाकाई लोग घर के अंदर पहुंचे तो नजारा देख कर भौंचक्के रह गए। यह देख नाराज लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पार्षद की सूचना पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और किसी सूरत नाराज लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पार्षद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वार्ड-3 वेलेजली लॉज के पार्षद धर्मवीर ने बताया कि इलाके में वसीम का मकान है, जो बरेली के रहने वाले हैं। वसीम ने अपने घर की चाबी काठगोदाम निवासी तस्लीम उर्फ सोनू को दे रखी थीं। सोमवार को तस्लीम तीन लड़कियों को लेकर वसीम के घर पहुंचा, ताला खोला और अंदर चला गया। उसे तीन लड़िकयों के साथ इलाकाई लोगों ने देखा तो शक हुआ।

यह बात कुछ ही देर में इलाके में आग की तरह फैल गई। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमना शुरू हो गई। रात करीब 12 बजे लोग जबरन वसीम के घर पहुंच गए। अंदर का नजारा देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर तीनों आपत्तिजनक हालत में थे। यह देख लोग आगबबूला हो गए।

लोगों ने तस्लीम को धर दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पार्षद धर्मवीर भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पार्षद ने तस्लीम के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रात से शुरू हुआ, भोर तक चला हंगामा
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वसीम का घर हमेशा से संदिग्ध रहा है। यहां अकसर इसी तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। लोगों ने कई बार इसका विरोध भी किया, लेकिन गतिविधियां नहीं रुकीं। सोमवार रात जब लोगों ने तस्लीम को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो वह आगबबूला हो गए। बताया जा रहा है कि रात तकरीबन 12 बजे शुरू हुआ हंगामा काफी देर तक चलता। सुबह करीब 4 बजे कार्रवाई का भरोसा मिलने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

दोस्त के घर को बनाया अय्याशी का अड्डा
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तस्लीम ने अपने दोस्त के घर को अय्याशी का अड्डा बना लिया था। उसका लगातार यहां आना-जाना रहता है, लेकिन लोग कभी रंगेहाथ उसे पकड़ नहीं पाए। पार्षद का कहना है कि जिन तीन लड़कियों को तस्लीम के साथ देखा गया, उनमें से दो गैर समुदाय और एक समुदाय विशेष की है। तीनों लड़कियों की उम्र 18 साल बताई जा रही है और बताया जा रहा है कि तीनों लोअर क्लास की है। पुलिस ने बताया कि वह आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top