Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अल्मोड़ा के युवक को चोरगलिया के जंगल में लूटा, लुटेरों ने पीटकर फेंका

– बनबसा के लिए निकले युवक को बरगला कर अपने साथ ले गए थे लुटेरे

Loot in Chorgalia forest, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी बस अड्डे पर बनबसा की बस का इंतजार कर रहे अल्मोड़ा के युवक को दो शातिरों ने लूट लिया। चोरगलिया के जंगल में लुटेरों ने झूठ बोलकर उसे बस से उतार लिया। उसे लूटा और बुरी तरह पीटने के बाद सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चायखान अल्मोड़ा निवासी सुरेश शाही बीती 13 मई को घर से बनबसा जाने के लिए निकला था। अल्मोड़ा से रात करीब पौने 12 बजे सुरेश हल्द्वानी बस अड्डा पहुंचा। यहां वह बनबसा की बस का इंतजार कर रहा था, तभी दो शातिर उसके पास पहुंचे। उससे पूछा कि वह कहां जा रहा है। शातिरों को पता लगा कि वह बनबसा जा रहा है तो उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह नेपाल के रहने वाले हैं और वह भी बनबसा जा रहे हैं। उसे बरगलाया और कहाकि क्यों न वह उनके साथ चले। दोनों ने सुरेश को एक बस बैठा लिया।

चोरगलिया के जंगल में बस पहुंचते ही शातिरों ने सुरेश से यह कहते हुए बस रुकवा ली कि वह गलत बस में बैठ गए हैं। जिसके बाद सुरेश भी शातिरों के साथ बस से उतर गया। बस के रवाना होते ही शातिरों ने सुरेश पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उससे 10 हजार रुपए और बैग लूट लिया, जिसमें उसके सारे कपड़े थे। पिटाई से युवक बेसुध हुआ तो उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।

मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपते हुए सुरेश के भाई अनिल ने बताया कि घटना के बाद वह किसी तरह लिफ्ट लेकर हल्द्वानी पहुंचा। यहां अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया और वापस अल्मोड़ा लौट गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जहां से युवक आरोपियों के साथ गया था, वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top