Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चप्पल वाले पैरों से धोए समोसे के आलू, वायरल हुई सरस्वती स्नैक्स की करतूत

– समाजसेवी मंजू भट्ट ने फेसबुक पर साझा किया वीडियो, वायरल होने के बाद दुकान पर लगा ताला

Samosa with potatoes washed with feet, DDC : समोसा खाने का मन है? तो सरस्वती स्नैक्स में जाएं, जहां आपको मिलेगा “पैरों से धोए आलू वाला समोसा”, जी हां! यकीन नहीं होता तो वायरल वीडियो देखिए! हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव के एमबी इंटर कॉलेज के पास स्थित इस दुकान पर एक कर्मचारी समोसे के आलू को अपने पैरों से धोता हुआ नजर आया। यह दृश्य किसी गंभीर खाद्य सुरक्षा उल्लंघन से कम नहीं था, और जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दुकान में ताला डाल दिया। सरस्वती स्नैक्स के समोसे पूरे हल्द्वानी में मशहूर हैं।

पैरों से धोने की सच्ची कहानी
रविवार शाम को हुआ यह चौंकाने वाला घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। गौलापार निवासी समाजसेवी मंजू भट्ट ने इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर दिया। वीडियो रविवार रात पोस्ट किया गया और रात गुजरते-गुजरते इसे 25 हजार ज्यादा लोगों ने देख लिया। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि एक कर्मचारी बर्तन में समोसे के आलू धो रहा था और वह भी अपने पैरों से।

सरस्वती स्नैक्स में गंदगी का अंबार
वीडियो ने जैसे ही तूफान मचाया, खाद्य सुरक्षा विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया। सोमवार सुबह 11 बजे विभाग के अधिकारियों ने दुकान के मालिक सोनी बिष्ट को वीडियो दिखाया और उन्होंने तुरंत अपनी गलती मान ली। निरीक्षण में गंदगी का आलम ऐसा था कि फर्श, दीवारें और अन्य स्थान भी साफ नहीं थे। विभाग ने इस पूरी घटना पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत कार्रवाई की और दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

खाद्य विभाग ने जुटाया मसाले और मैदा का नमूना
सिर्फ लाइसेंस निलंबन तक ही बात नहीं रुकी। विभाग ने दुकान को 15 दिन का समय दिया है, ताकि वह अपनी व्यवस्था सुधार सके। इसके साथ ही समोसे बनाने में उपयोग हो रहे मैदा और मसाले के नमूने भी एकत्र किए गए हैं, जिनकी प्रयोगशाला जांच की जाएगी। यह मामला अब अपर जिलाधिकारी नैनीताल के न्यायालय में जाएगा और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो गौर से देखेंगे तो आलू धोने वाले के पैरों में चप्पल भी नजर आएगी। कार्यवाही में अभिहित अधिकारी नैनीताल संजय सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के अलावा भोटिया पड़ाव पुलिस शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top