Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दारू पीकर मोहम्मद नसरू ने काट डाले गाय के थन

– कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से हैरान कर देने वाला मामला आया सामने

Cut the cow’s udder, DDC : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में सनकी मोहम्मद सैय्यद नसरू ने गायों के थन काट डाले। गाय दर्द से चीखी तो लोगों को घटना का पता लगा। यह घटना जिसने भी देखी और सुनी वह हैरान रह गया। इस घटना से चामरापेट इलाके में तनाव फैल गया। मामला बिगड़ता देख आनन-फानन में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और चामराजपेट इलाके से हैवान नसरू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला?
कॉटनपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के विनायक नगर से सूचना मिली थी कि शनिवार और रविवार के दरम्यान रात कुछ बदमाशों ने तीन गायों के थन को काट दिया था। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम और बीएनएस की धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले नसरू ने शराब के नशे में इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सैयद नसरू को गिरफ्तार किया है।

दर्द भरी आवाज सुनकर जगे लोग
गाय स्थानीय व्यक्ति कर्ण की हैं। मवेशियों की दर्दनाक आवाज सुनकर स्थानीय लोग जाग गए। उन्होंने देखा कि मवेशी घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़े हैं। इलाके में आक्रोश फैला तो भाजपा नेता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएन अश्वथ नारायण सहित भाजपा के कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की।

सीएम ने भी लिया संज्ञान
गायों के साथ हैवानियत की इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और भाजपा ने भी अपराधियों को तुरंत पकड़ने की चेतावनी जारी की। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना पर कड़ा रुख अपनाया और बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी.दयानंद को इस मामले को सुलझाने के निर्देश दिए थे।

क्या काम करता था नसरू?
पुलिस ने कहा है कि सैयद नसरू ने नशे की हालत में गायों के साथ ये कुकृत्य किया था। आरोपी वहीं घटनास्थल से 50 मीटर दूर प्लास्टिक एवं कपड़े के थैले की सिलाई की दुकान में काम करता था। पुलिस ने आरोपी सैयद नसरू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 24 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पशु चिकित्सालय में घायल गायों का इलाज कराया गया। अब गायों की हालत बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top