Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा

हल्द्वानी में कार की प्लेट पर टेप चिपकाकर घुमाने वाले चालक की कार सीज।

. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, 27 दिन बाद आया पकड़ में, वीडियो वायरल होने के बाद कार से हटा दी थी नंबर प्लेट, कार सीज

Tape on Car Number Plate, DDC : सोशल मीडिया पर नंबर प्लेट छिपाकर शहर की सड़कों पर वाहन दौड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस से बचने के लिए आरोपी चालक ने कार से नंबर प्लेट ही हटा दी, लेकिन बच नहीं पाया। आखिरकार 27 दिन बाद कार हत्थे चढ़ी तो यातायात नियमों और कई नियमों का उलंघन पाया गया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है।

वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता को कार्रवाई के निर्देश दिए। अभियान के दौरान टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार और उनकी टीम ने संदिग्ध वाहन को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि वाहन चालक ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट को जानबूझकर ढक रखा था। वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म भी लगी थी। इतना ही नहीं, चालक मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं दिखा सका।

यातायात नियमों के उल्लंघनों को देखते हुए पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में चालान कर कार को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार वाहन चालक की पहचान मानव मनचंदा पुत्र अनंत मनचंदा, निवासी सौरभ होटल के पास, वार्ड नंबर-16, सिविल लाइंस, के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top