Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

भारत सरकार के प्रोजेक्ट पर नेता जी ने खड़ा किया आशियाना

पोखर की वो भूमि जिस पर कथित नेता ने कर लिया कब्जा।

– वर्ष 2005 में केंद्र सरकार के हरियाली प्रोजेक्ट के तहत पक्का किया गया था पोखर, इसी पोखर पर है नेता का कब्जा

Damuwadhunga’s alleged leader, DDC : हल्द्वानी में कथित नेता जी के कारनामों के रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पता लगा है कि इस नेता ने भारत सरकार के प्रोजेक्ट पर अपना आशियाना खड़ा कर लिया है। जिस सरकारी भूमि पर छुटभैया नेता इमारत का निर्माण करा रहा है, उस पर भारत सरकार के हरियाली प्रोजेक्ट के तहत पोखर को संरक्षित किया गया था।

दमुवाढूंगा इलाके के जवाहर ज्योति वार्ड 36 में शर्मा आटा चक्की के सामने कब्जे का खेल चल रहा है। हमने कुछ और पड़ताल की तो पता लगा कि जिस जमीन पर छुटभैये नेता ने कब्जा कर मकान या बाजार बना रहा है, वहां कभी पोखर यानी तालाब हुआ करता था। ये पोखर सरकारी था और केंद्र सरकार की योजना के तहत इसे पक्का किया गया था। वर्ष 2005 में यह क्षेत्र ग्राम पंचायत दमुवाढूंगा खाम (जवाहर ज्योति) के नाम से जाना जाता था, जो वर्ष 2014 से नगर निगम में शामिल हो गया।

वर्ष 2005 में भारत सरकार का हरियाली प्रोजेक्ट आया। जिसके तहत गांवों में कच्चे पोखरों को बचाने के लिए उन्हें पक्का करने का काम शुरू किया गया। तब दमुवाढूंगा खाम (जवाहर ज्योति) के ग्राम प्रधान विजय कुमार पप्पू ने इस पोखर को भी पक्का कराने का प्रयास किया। इसके लिए करीब 50 हजार रुपये केंद्र सरकार की ओर से जारी किया गया। तब जलागम के अधिशासी अभियंता रहे उपाध्याय को ब्लॉक में हो रहे तमाम पोखरों की मॉनिटरिंग के लिए तैनात किया गया। भूमि संरक्षण विभाग भी इस कार्य में शामिल था। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बजट से पोखर के चारों ओर दीवार का निर्माण कर संरक्षित किया गया था, जिसे अब तथाकथित नेता खुर्द-बुर्द करने में जुटा है।

पुलिस चौकी बनाने की योजना का विरोध कर दिया
वर्ष 2005 में ग्राम प्रधान रहे विजय कुमार पप्पू का कहना है कि पोखर को कब्जा लिया गया है, लेकिन जब लोग इसे कब्जाने की कोशिश कर रहे थे तब कई लोगों ने इसे बचाने की कोशिश भी की थी। मांग की थी कि पोखर पर कोई कब्जा करे इससे अच्छा यहां पुलिस चौकी बना दी जाए, लेकिन जिन लोगों को लाभ लेना था, उन्होंने विरोध कर दिया। विजय का कहना है कि मौजूदा वक्त में पोखर की सवा बीघा से अधिक जमीन को कब्जा लिया गया है।

मेंटिनेंस के नाम पर रखावाया गया रुपया कहां गया
विजय ने एक बड़ा सवाल उस विभाग पर भी उठाया है, जिसने पोखर को पक्का करने का काम किया। उनका कहना है कि भारत सरकार के जारी बजट से पोखर को पक्का किया गया। जिसके बाद 20-25 हजार रुपये भारत सरकार ने अतिरिक्त दिए। ताकि भविष्य में पोखर का रख-रखाव कराया जा सके, लेकिन रख-रखाव के लिए एक रुपया खर्च नहीं किया गया और न ही पता लगा कि रख-रखाव का पैसा कहां गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top