Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में छुटभैये नेता का कारनामा, सरकारी जमीन पर खड़ा किया आशियाना

नहर पाटने के बाद मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारी।

– चम्बल पुल-कटघरिया मार्ग पर शर्मा आटा चक्की के सामने खुलेआम से चल रहा अवैध निर्माण का खेल

Leader’s house on government land, DDC : हल्द्वानी के एक छुटभैये नेता ने सारे सिस्टम को ताक पर रख दिया है। सोशल मीडिया पर हीरो की तरह नजर आने वाले सारे अधिकारियों की नाक के नीचे इस छुटभैये नेता ने सरकारी नहर और सरकारी भूमि कब्जा कर घर बना लिया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल तो मामले को लेकर संजीदा नजर आ रहे हैं और प्रशासन भी जांच की बात कह रहा है।

जमींदोज हो चुकी नहर पर पड़ी नेता की नजर
काठगोदाम क्षेत्र के पनचक्की चौराहे से लालडांठ रोड पर करीब आधा किलोमीटर दूर चंबल पुल है। चंबुल पुल से एक रास्ता लालडांठ की ओर और दूसरा कठघरिया की ओर जाता है। चंबल से आधा किलोमीटर कठघरिया की ओर चलने सिंचाई विभाग की अंग्रेजों के समय बनाई नहर थी, जिस पर सिंचाई विभाग का तास भी था। यह इलाका जवाहर ज्योति वार्ड 36 है। सिंचाई विभाग की यह नहर काम की नही रही और समय के साथ नहर व तास दोनों जमींदोज हो गए। जिसके बाद करीब डेढ़ बीघा जमीन पर एक छुटभैया नेता की नजर पड़ गई।

लगभग तलाब जैसी हो चुकी इस जमीन पर पहले मलबा डाल कर भरान कराया गया और फिर तीन कमरे बना दिए गए। इन कमरों में शटर लगाना बाकी है, जिसके बाद इसके व्यवसायिक उपयोग की योजना है। एक बड़ी बात कि जहां अतिक्रमण हो रहा है, वह गैर राजस्व क्षेत्र है और अतिक्रमण लगातार हो रहा है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ल का कहना है कब्जा करने वाले को नोटिस दे दिया गया। वह स्वयं अतिक्रमण हटाने को कह रहा है। यदि एक दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटता तो विभाग अपनी जेसीबी भेजेगा। मुख्य अभियंता के दखल पर अधिशासी अभियंता बीसी नैनवाल ने मौके पर पहुंचे तो अतिक्रमण पाया।

तीन करोड़ से अधिक कीमत की है जमीन
स्थानीय लोगों से इस बारे में जानकारी जुटाई तो बताया कि जिस जमीन पर कब्जा हो रहा है वह करीब डेढ़ बीघा है। वर्तमान में इस स्थान पर जमीनों की खरीद-फरोख्त तीन से पांच हजार रुपये स्क्वॉयर फीट में धड़ल्ले से हो रही है। अगर तीन हजार रुपये स्क्वायर फीट का भी दाम जोड़ा जाए तो यह जमीन तीन करोड़ रुपये से अधिक कीमत है। हालांकि यह जमीन सरकारी है और खरीदी-बेची नहीं जा सकती।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top