Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ताले नहीं टूटे तो तोड़ा दरवाजा, पहले मास्टर फिर पूर्व प्रधान का घर खंगाला

– टीपीनगर चौकी क्षेत्र के घुड़दौड़ा और बैड़ापोखरा में एक के बाद एक चोरी की दो वारदातें

Theft in Ghordauda and Baidapokhara, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली स्थित टीपीनगर चौकी क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला नहीं थम रहा। एक अध्यापक के घर पांच ताले तोड़ कर लाखों का माल करने के बाद चोरों ने अब एक पूर्व प्रधान का घर खंगाल डाला। वह घर में ताला लगाकर बीमार पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गए थे। चोर पूर्व प्रधान के घर से हजारों की नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ओखलकांडा ब्लाक स्थित डूंगरी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शंकर दत्त भट्ट, टीपीनगर चौकी क्षेत्र के घुड़दौड़ा में परिवार के साथ रहते हैं। दो वर्ष पहले ही शंकर ने यहां अपना मकान बनाया था। शंकर का बेटा भुवन चंद्र भट्ट दिल्ली में नौकरी करता है। कुछ समय से शंकर की पत्नी की तबीयत खराब चल रही थी। वह पत्नी को इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। बीती 11 मई को पड़ोसी ने शंकर के घर के घर ताले टूटे देखे। चोरों ने 30 हजार नकदी और लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। जो ताले टूटे तोड़ दिए और जो नहीं टूटे उनके दरवाजे तोड़ दिए।

दूसरी चोरी बैड़ापोखरा में हुई। हरिनंदन आर्या द्वाराहाट में सरकारी अध्यापक हैं और बैड़ापोखरा में परिवार के साथ रहते हैं। हरिनंदन परिवार के साथ शादी समारोह में द्वाराहाट गए थे। बीती 12-13 मई रात चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और पांच ताले तोड़ कर पूरा घर खंगाल डाला। सुबह पड़ोसी दरोगा ने घर खुला देखा। डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोर यहां से एक लाख रुपए की नगदी, जेवर व अन्य सामान ले गए हैं। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top