Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नए साल का जश्न मनाएं, हुड़दंग मचाया तो मिलेंगी सलाखें

. नैनीताल में नए साल की तैयारियों में जुटी पुलिस ने जारी की चेतावनी, रूसी, मस्जिद तिराहा और नारायणनगर से शटल शुरू

New Year in Nainital, DDC : नए साल की तैयारियां नैनीताल जिले के तमाम पर्यटन स्थलों पर जोरशोर से चल रही हैं। देश के विभिन्न इलाकों से पर्यटकों का भी पहुंचना शुरू हो गया। इधर, सुरक्षा और यातायात इंतजाम को पुख्ता करने में जुटी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है। कहां है कि नैनीताल का जश्न जमकर मनाएं, लेकिन अगर हुड़दंग किया तो फिर खैर नही है। हो सकता है कि हुड़दंग मचाने पर नए का जश्न आपको सलाखों के पीछे गुजारना पड़े।

एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस जिले में सुरक्षित माहौल तैयार करने में जुटी है। ताकि पर्यटक नए साल का जश्न अच्छे तरीके से मना सकें, लेकिन यह भी याद रखें कि किसी तरह का हुड़दंग न करें। पुलिस को स्पष्ट निर्देश है कि नए साल के जश्न में खलल डालने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं। उन्होंने बताया, यातायात के दबाव को देखते हुए रूसी-1 व 2, मस्जिद तिराहा और नारायण नगर से शटल सेवा चलाई जा रही है और जिले की सीमा पर चेकिंग शुरू कर दी गई है।

https://youtube.com/@dakiyaanews2728?si=tMB0aoQ1AzsQzDpm

एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटे हैं। इसके अलावा एसपी संचार रेवाधर मठपाल को ड्रोन से निगरानी कर जाम रहित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा ने शनिवार को सभी पार्किंग एरिया, बैरियर व अन्य ड्यूटियों का निरीक्षण किया है। इसके अलावा यात्री वाहन तय रूट पर ही चलें तो जगह-जगह दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कैंची धाम में अधिक मात्रा में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top