Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

टूरिस्ट बस और डंपर में टक्कर, डिवाडर से टला बड़ा हादसा

– नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गौला बाईपास पर आंवला चौकी गेट के सामने हुई जोरदार टक्कर

Volvo bus and dumper collide, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित गौला बाईपास पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। आंवला चौकी गेट पर टूरिस्ट वॉल्वो बस और डंपर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। डिवाइडर की वजह से बड़ा हादसा टल गया और टूरिस्टों से भरी बस गड्डे में जाने से बच गई। हालांकि हादसे में दोनों वाहनों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। पर्यटकों से भरी एक वॉल्वो बस गौला बाईपास से होते हुए दिल्ली जा रही थी। बस अभी आंवला चौकी गेट के पास पहुंची थी कि डिवाइडर के कट से एक डंपर आ गया। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और किसी भी रफ्तार कम नहीं की।

नतीजा दोनों वाहनों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर सड़क से उतर कर नीचे गड्डे में गिर गया। जबकि अनियंत्रित हुई वॉल्वो डिवाइडर से टकरा कर रुकी। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

https://youtube.com/@dakiyaanews2728?si=kH6GszjBoyZxa8yU

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बस में चालक और परिचालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। जबकि डंपर में चालक अकेला था। घटना में बस चालक सोनू निवासी मुरादाबाद और डंपर चालक राजू एटा, उत्तर प्रदेश को आंशिक चोट आई। दोनों का सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में उपचार कराया गया। सभी 10 पर्यटकों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top