Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नैनीताल में न्यू ईयर : जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

– अभी तक हल्द्वानी शहर की सीमा पर ही रोके जा रहे थे भारी वाहन, 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक नहीं होगा भारी वाहनों का संचालन

New Year in Nainital, DDC : नए साल के जश्न के लिए नैनीताल समेत जिले से सभी पर्यटक स्थल तैयार हो चुके हैं। पुलिस ने इसको लेकर व्यापक तैयारियां की है, लेकिन यातायात के लिहाज से एक और परिवर्तन किया गया है। पहले भारी वाहनों को हल्द्वानी शहर की सीमाओं पर रोका जा रहा था, लेकिन अब भारी वाहन जिले में दाखिल ही नहीं होने दिए जाएंगे। शहर में वाहनों के पार्क होने जाम की स्थिति बन रही थी।

एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया कि थर्टी फर्स्ट और नए साल में हजारों पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है। उनकी सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए पुलिस ने यातायात को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जिले में किसी प्रकार के कोई भी भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे।

30 दिसंबर की रात से ही यह प्लान लागू कर दिया जाएगा। अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर की सीमाओं पर ही बड़े वाहनों को रोक दिया जाएगा। आवश्यक सामग्री जैसे दूध, राशन समेत आपातकाल से जुड़े वाहनों को रात 11 बजे बाद पहाड़ की ओर जाने दिया जाएगा।

शहर में जगह होगी, तभी मिलेगी दो पहिया को एंट्री
थर्टी फर्स्ट और नए साल में नैनीताल पर वाहनों का दबाव होने के बाद बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। लेकिन दोपहिया वाहनों को भी काठगोदाम और कालाढूंगी बाईपास से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र का कहना है कि नैनीताल से अलर्ट मिलने के बाद दोपहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी जाएगी। हालांकि लोकल के लोगों को जाने दिया जाएगा। इसका पूर्व में ही पुलिस डायवर्जन प्लान जारी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top