Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जश्न के हर डेस्टीनेशन पर नजर, हर मेहमान का ब्यौरा तलब

. 31 दिसंबर की रात और न्यू ईयर पार्टी के आयोजकों को एसएसपी ने दिए निर्देश, साथ में चेतावनी

New Year in Nainital, DDC : नए साल के लिए नैनीताल सजकर तैयार है। शाम रोशनी के प्रतिविंब से नैनी झील का सौंदर्य निहारने यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। सिर्फ नैनीताल ही नहीं, जिले के रामनगर, मुक्तेश्वर, भीमताल, भवाली और रामगढ़ समेत दर्जनों स्थलों पर जश्न का आयोजन होता है और इस बार पुलिस की जश्न के हर डेस्टीनेशन पर नजर है। एहतियात के साथ आयोजन को एसएसपी ने चेतावनी भी है। उनसे जश्न में शामिल होने वाले हर मेहमान का ब्यौरा तलब किया गया है।

मंगलवार को नैनीताल जिले में नए साल की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऑनलाइन मीटिंग ली। जिसके बाद एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के तेवर तल्ख नजर आए। उन्होंने जश्न का आयोजन करने वाले रेस्टोरेंट, होटल और रिजॉर्ट संचलकों को निर्देश किया है, आयोजन स्थल पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम होने चाहिए।

सीसीटीवी एक पल के लिए और किसी भी वजह से बंद नहीं होना चाहिए। जश्न में शामिल होने वाले हर मेहमान की आईडी अनिवार्य रूप से जमा होनी चाहिए। इस निर्देश और चेतावनी में वन डे बार लाइसेंस लेने वाले लोग भी शामिल हैं। यानी अगर आपने अपने निजी स्थल पर भी वन डे बार का लाइसेंस लिया है तो आपको भी सारी जानकारी पुलिस से साझा करनी होगी।

बता दें कि नैनीताल के अलावा जिले के रामनगर, मुक्तेश्वर, रामनगर, भीमताल, भवाली, धानाचूली, रामगढ़, किलबरी, पंगोट, नारायणनगर, धोड़ाखाल, चायबगान, कैंचीधाम, हनुमानगढ़ी, ज्योलीकोट, नौकुचियाताल, सातताल, सरियाताल, हरीशताल और खुर्पाताल समेत अन्य टूरिस्ट डेस्टीनेशन पर 31 दिसंबर से लेकर 1 से 2 जनवरी तक भारी भीड़ रहती है। एसएसपी का कहना है कि सभी टूरिस्ट प्रमुख डेस्टीनेशन पर सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।

मानक पूरे नहीं हुई, दुर्घटना हुई तो आयोजन पर गिरेगी गाज
. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने स्पष्ट कर दिया है कि आयोजन स्थल पर यदि मानकों की अनदेखी की गई और किसी प्रकार की दुर्घटना हुई तो जिम्मेदार आयोजक होगा। ऐसे में आयोजकों को इन निर्देशों और नियमों का पालन करना होगा।
. जिन लोगों ने एक दिन के लिए लीकर लाइसेंस लिया है, अपने लोकल थाना प्रभारी से संपर्क कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों की संख्या, उनकी सीटिंग अरेंजमेंट तथा फायर सेफ्टी अरेंजमेंट की जानकारी सांझा करेंगे।
. अपने लोकेशन पर अनिवार्य रूप से 3/4 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था करेंगे, जिसमें कुछ लोग सशस्त्र भी होंगे, जो कि वहां पर व्यवस्था बनाकर रखने के उत्तरदाई होंगे।
. जहां पर प्रोग्राम कंडक्ट होगा प्रवेश तथा निकासी द्वार अलग अलग हो।
. प्रोग्राम स्थल पर अनिवार्य रूप से पर्याप्त विद्युत बैकअप तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हो, सीसीटीवी का बैकअप रखना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top