Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

चाची का गला रेत कर भागा 23 साल का भतीजा गिरफ्तार

– पुलिस पूछताछ में कुबूल किया जुर्म, हत्यारा बोला- बहुत ज्यादा बढ़ गई थी चाची की दखलंदाजी

Aunt’s killer nephew arrested, DDC : हल्द्वानी के कुल्यालपुरा में चाची की गर्दन रेत कर फरार हुआ भतीजा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी बरामद की है। हत्यारोपी गौरव ने चाचा (मृतका का पति) के लगाए आरोपों को स्वीकार कर लिया और कहा, चाची की दखलंदाजी हद से ज्यादा बढ़ गई थी और इसी वजह से उसने चाची का रास्ते से हटा दिया। पुलिस कल (बुधवार) को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजेगी।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया, बालाजी हॉस्पिटल के पास गली नंबर एक कपिल कॉलोनी निवासी गौरव गुप्ता (23 वर्ष) उर्फ गोपू पुत्र नरेश गुप्ता ने 12 अगस्त को सगी चाची कुसुमलता (50) पत्नी काली चरण की हत्या कर दी थी। कुसुमलता कुल्यालपुरा गली नंबर दो में रहती थी।

कुसुम के गले, सीना, पेट, पुट्ठा और हाथ पर चाकू से हमला कर गौरव फरार हो गया था। कालीचरण की तहरीर पर गौरव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और तलाश में टीमें लगाई गईं। 13 अगस्त को पुलिस टीम ने कैंसर हॉस्पिटल तिराहे के पास से गौरव को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी बरामद की गई।

कालीचरण का आरोप था कि चाची की दखलंदाजी से नाराज होकर गौरव ने उसकी हत्या की। पुलिस पूछताछ में गौरव ने भी चाचा के लगाए आरोपों की स्वीकार किया। पुलिस टीम में एसएसआई महेंद्र प्रसाद, भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा, मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता, कांसटेबल बंशीधर जोशी, कुंदन सिंह व धीरेंद्र अधिकारी थे।

हल्द्वानी के कुसुमलता हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिटी प्रकाश चंद, साथ में सीओ सिटी नितिन लोहनी व कोतवाल उमेश कुमार मलिक।
हल्द्वानी के कुसुमलता हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिटी प्रकाश चंद, साथ में सीओ सिटी नितिन लोहनी व कोतवाल उमेश कुमार मलिक।

हत्या से ठीक पहले बर्तन बाजार से खरीदा आलाकत्ल
पुलिस की पूछताछ में गौरव ने बताया, उसका अपने भाइयों से संपत्ति विवाद चल रहा है। जब भी विवाद होता तो पिता मध्यस्थता के लिए चाचा कालीचरण और चाची कुसुमलता को बुला लेते थे। चाची भी दोनों शादीशुदा बड़े भाइयों का पक्ष लेती और उसे कुसूरवार ठहरा देती थी। इससे वह नाराज था। घटना के दिन वह स्कूटी से निकला। मुखानी चौराहा, कालू सिद्ध तिराहा होते हुए सरस मार्केट पहुंचा। सरस मार्केट के सामने की गली से बाजार में दाखिल हुआ बर्तन बाजार पहुंचा। यहां उसने एक बड़ा चाकू खरीदा और वर्कशॉप लाइन से होता हुआ सीधा कुल्यालपुरा पहुंच गया। स्कूटी घर से सामने सड़क पार खड़ी की और सीधा चाची के कमरे में पहुंच गया। यहां पहले तो बहस हुई और फिर चाची पर चाकू के ताबड़तोड़ हमले कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी उठाई और उसी रास्ते फरार हो गया, जिस रास्ते आया था।

गौरव के गले की फांस कुसुमलता का कुबूलनामा
चाकू के ताबड़तोड़ वार करने के बाद गौरव को इत्मिनान हो गया था कि चाची मर गई है, लेकिन वह जिंदा थी। घटना को अंजाम देकर गौरव तो फरार हो गया, लेकिन जब लोग वहां पहुंचे तो सांस चल रही थी। लोगों ने ही घटना का वीडियो बनाया और कुसुमलता से पूछा कि ये किसने किया। कुसुम ठीक से बोल तो नहीं पा रही थी, लेकिन उसने यह स्पष्ट कहा कि उसे गोलू ने मारा है। कुसुमलता का ये आखिरी कुबूलनामा गौरव के गले की फांस और पुलिस के लिए अहम सुबूत साबित होगा। हालांकि घर में आता-जाता वह सीसीटीवी फुटेज में भी दिख रहा है।

कुसुमलता के भाई ने जीजा पर उठाई अंगुली
DDC : हत्या की खबर सुन कुसुमलता के मायके वाले सोमवार को ही हल्द्वानी पहुंच गए। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो जमकर हंगामा हुआ। कुसुमलता के भाई ने बहन की मौत को षड्यंत्र और जीजा को मुख्य षड्यंत्रकारी बता दिया। इस मामले में उसने पुलिस को तहरीर भी सौंपी है।

मायका पक्ष का शव पर दावा, पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा
कुसुमलता के भाई बलिया भमोरा बरेली उत्तर प्रदेश निवासी विनोद गुप्ता का आरोप है कि इस षड्यंत्र के पीछे उसके जीजा काली चरण का हाथ है और इसकी वजह है कुसुमलता के नाम पर मौजूद संपत्ति। इसको लेकर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा हुआ। मायका पक्ष शव पर भी दावा कर रहा था और पुलिस पर अधूरी कार्रवाई का आरोप लगा रहे थे।

कोतवाली में शव रखकर प्रदर्शन करने की थी तैयारी
वह पोस्टमार्टम हाउस से शव कोतवाली लाकर प्रदर्शन करने वाले थे। तभी सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने नाराज मायके पक्ष को समझाबुझा कर शांत कराया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मायके पक्ष से मिली तहरीर की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top