Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बिना तैयारी लॉरेंस के गुर्गे को लेने पंजाब पहुंची हल्द्वानी पुलिस बैरंग लौटी

– हल्द्वानी में बड़े ज्वैलर्स से रंगदारी मांगने का मुख्य आरोपी है लॉरेंस विश्नोई का गुर्गा सोनू

Lawrence Bishnoi’s henchman, DDC : हल्द्वानी के ज्वैर्ल्स से रंगदारी मांगने वाले लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो गुर्गे सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी पंजाब का सोनू अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है। बी वारंट के बूते हल्द्वानी पुलिस को उसे पंजाब से लाना था और वारंट हल्द्वानी को कोर्ट से लेकर जाना था, लेकिन पुलिस वारंट हासिल करने पंजाब पहुंच गई। पंजाब की कोर्ट ने वारंट देने से इंकार कर दिया और पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।

हल्द्वानी के नागेंद्र और दिल्ली के रॉकी की हो चुकी है गिरफ्तारी
पटेल चौक में अंकुर अग्रवाल का ज्वैलरी शॉप है। अंकुर से व्हाट्सएप कॉल के लिए जरिये पिछले माह रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में हल्द्वानी के नागेंद्र और दिल्ली के रॉकी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन असली आरोपी पंजाब निवासी सोनू (लॉरेंस विश्नोई गैंग) था। पिछले माह पुलिस जब सोनू को पकड़ने पंजाब पहुंची तो उसे पंजाब पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

रंगदारी वसूलने के लिए असलहे मुहैया कराता था सोनू
सोनू अपने गुर्गों को रंगदारी वसूलने के लिए असलहे मुहैया कराता था। बहरहाल, गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पूछताछ के लिए सोनू को हल्द्वानी लाना था और उसके लिए बी वारंट की जरूरत थी। पुलिस की एक टीम बगैर यह पड़ताल किए पंजाब रवाना हो गई कि बी वारंट हल्द्वानी कोर्ट से लेना है या पंजाब की कोर्ट से। पंजाब पहुंची पुलिस ने बी वारंट की अर्जी लगाई।

पंजाब से लौटी फिर पंजाब जाएगी हल्द्वानी पुलिस
पंजाब की कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दी कि उन्हें हल्द्वानी की कोर्ट से बी वारंट लाना होगा। अब पुलिस हल्द्वानी से बी वारंट हासिल करने की जुगत में लग गई है। सीओ सिटी नितिन लोहनी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हल्द्वानी कोर्ट से बी वारंट जारी कराने के बाद टीम को पंजाब भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top