Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नाबालिग ने स्कूटी पर भरी रफ्तार, रिश्तेदार पर एफआईआर

– नाबालिग को स्कूटी थमाना रिश्तेदार को भारी पड़ा, पुलिस ने बुलाया तो माफी मांगने लगा स्कूटी मालिक

FIR against relative of minor driver, DDC : नाबालिग के हाथ में स्कूटी थमाना नाबालिग के रिश्तेदार को भारी पड़ गया। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए नाबालिग को तो पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन उसे स्कूटी थमाने वाले नाबालिग के रिश्तेदार के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

बुधवार रात एसआई गौरव जोशी टीम के साथ रोडवेज बस स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी एक स्कूटी राजपुरा की तरफ से आती दिखी, जिसे बिना हेलमेट सवार चला रहा था। पुलिस ने स्कूटी रोकी और जांच की तो पता लगा कि स्कूटी चलाने वाला महज 14 साल का है, जिसके पास न तो स्कूटी के कागज थे और ही लाइसेंस।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि स्कूटी राजेंद्र नगर निवासी हिमांशु आर्या के नाम पर पंजीकृत है, जिसकी मौत हो चुकी है और अब स्कूटी का मालिक राजेंद्र नगर निवासी सुमित आर्या पुत्र स्व. राजेन्द्र आर्या है जो उसका रिश्तेदार है। पुलिस ने सुमित को मौके पर बुलाया तो वह माफी मांगने लगा।

हालांकि पुलिस ने वाहन स्वामी सुमित के खिलाफ नाबालिग को वाहन चलाने देना पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top