Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दादा ने डांटा, पोता दादा के ढाबे में फंदे से लटका

नैनीताल के हल्द्वानी में दादा की डांट से आहत पोते ने फांसी लगाई।

– 15 साल के पोते को बीड़ी पीते देखा तो लगाई थी फटकार, ढाबे लौटे तो फंदे से लटका पाया पोता

Grandson hangs himself after being scolded by grandfather, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई है। बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में बीड़ी पीते पकड़े गए पोते को दादा की फटकार इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी जान दे दी। फटकार के कुछ देर बाद दादा वापस लौटे तो पोते को फंदे से लटके पाया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर एसटीएच पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

बनभूलपुरा कोतवाल डीएस फर्त्याल ने बताया कि उजालानगर निवासी 15 साल का किशोर सातवीं की छात्र था और यहां अपने दादा के साथ रहता था। उसके दादा का होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड पर ढाबा है। मंगलवार की सुबह वह दादा के साथ उनके ढाबे पर मौजूद था। किशोर अपने दादा से छिप कर बीड़ी पी रहा था, लेकिन तभी उसे दादा ने देख लिया।

पोते ही हरकत पर दादा बेहद नाराज हुए और पोते को फटकार लगा दी। इसके बाद दादा ढाबे से बाहर निकल गए और जब कुछ देर बाद अंदर पहुंचे तो उनके होश फाख्ता हो गए। पोते का शव फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में लोगों की मदद से उन्होंने पोते को फंदे से नीचे उतारा और एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत किशोर के पिता पंजाब में रहकर काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top