Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बॉलीवुड एक्टर गोविंद को लगी गोली, अपनी ही गन का बने शिकार

– सुबह पांच बजे घर में हुआ हादसा, देश से बाहर जाने की कर रहे थे तैयारी

Govinda Shot By Gun : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लग गई। वह अपनी ही गन से निकली गोली का शिकार हो गए। ये घटना उन्हीं के घर में सुबह करीब पांच बजे हुई। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेले थे और बाहर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। गन साफ करते हुए अचानक मिस फायर हो गया। गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की बंदूक कब्जे में ले ली। गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है। जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है। फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच की जा रही है।

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है। वो कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। गोविंदा रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे। इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मिसफायर हो गया। उनके घुटने के नीचे गोली लगी है।

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने बताया कि पापा की सेहत पहले से काफी बेहतर है। गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफल रहा है। सारे टेस्ट भी डॉक्टर्स ने किए हैं, रिपोर्ट्स भी सकारात्मक हैं। पापा कम से कम 24 घंटे तक आईसीयू में रहेंगे। डॉक्टर पापा को कंटीन्यूसली मॉनिटर कर रहे हैं, घबराने की बात नहीं है। रिपोर्ट्स की माने तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय मुंबई में नहीं है। जैसे ही उन्हें गोविंदा को गोली लगने के बारे में पता चला है तो वो मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।

गोविंदा ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं। इसके साथ ही वो कई रियलिटी शो में भी नजर आते रहते हैं। टीवी पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आते हैं। जहां पर कई बार वो अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं, जिनके बारे में फैंस को पता ही नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top