Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

गैर की बीवी से मोहब्बत में मरा तरुण, प्रेमिका के पति ने पत्थर से कुचला

– शुक्रवार-शनिवार की आधी रात बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के गौजाजाली में हत्या की वारदात से सनसनी

Murder in Banbhulpura, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में एक युवक की ईंट-पत्थर से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला एक महिला का पति है, जिसने आधी रात अपनी बीवी को किसी और के साथ हमबिस्तर देख लिया था। पुलिस ने मृतक की पहचान तरुण रावत के रूप में की है। साथ ही हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के गौजाजाली में शुक्रवार-शनिवार की आधी रात घटी। बताया जाता है कि राजेंद्र नगर गली नंबर 2 में रहने वाले तरुण रावत (26 वर्ष) पुत्र राधे श्याम के गौजाजाली में रहने वाली एक महिला से नाजायज ताल्लुकात थे। शुक्रवार आधी रात तरुण वहीं था और तभी महिला के पति ने दोनों को देख लिया। गुस्से में आकर उसने तरुण पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे तरुण की मौके पर ही मौत हो गई।

शोर सुनकर इलाकाई लोग बाहर आए और घटना की सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तरुण को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि पुलिस के हत्या के आरोप में अनिल नाम के व्यक्ति के गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस घटना के कारणों पर अभी कुछ खुल कर नहीं बोल रही है।

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और साक्ष्यों से साफ है कि हत्या व्यक्तिगत रंजिश के चलते की गई। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top