Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

“छूट का फायदा क्या ज़ब आय के साधन नहीं”

मोदी सरकार के बजट पर सपा प्रदेश प्रभारी प्रभारी की तीखी आलोचना

budget criticism, DDC : समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने केन्द्र सरकार के बजट को आम जनमानस के लिए निराशाजनक व जनविरोधी बताते हुए कहा, केन्द्र सरकार का बजट लोकलुभावन के सिवा कुछ भी नहीं है। विशेष रूप से किसानों को ना तो कोई राहत दी गई है और ना ही किसानों की आय बढ़ाने की कोई योजना बताई। बेरोज़गारी दूर करने के भी दूर दूर तक कोई संकेत नहीं है।

इनकम टैक्स की छूट पर सिद्दीक़ी ने कहा कि जब लोगों के पास आय के साधन नहीं है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है।किसान परेशान है। व्यापारी परेशान है। लोगों को सरकारी नौकरियाँ नहीं मिल रही है। कुल मिला कर जहाँ लोगों के पास आय के साधन नहीं है, वहाँ आयकर में छूट देने का क्या फ़ायदा।

सिद्दीक़ी ने कहा कि पूरे बजट में उत्तराखण्ड की पूरी तरह अनदेखी की गई है। जब कि उत्तराखण्ड, चीन जैसे देश की विराट सीमा है। अंत में सिद्दीक़ी ने कहा बजट पूरी तरह जनविरोधी एवं लोकलुभावन के सिवा कुछ भी नहीं है। इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ रोज़गार बढ़ाने व महँगाई कम करने की बात होती तो शायद जनता कुछ राहत महसूस करती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top