Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

पत्नी के नाम पर 10 लाख का लोन लेकर फरार पति गिरफ्तार

पत्नी के नम पर लोन लेकर फरार पति को हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा।

– एक साल से फरार आरोपी बहन-जीजा के घर में छिपा था, पुलिस ने दबोचा

Husband Who Defrauded Wife and Fled Arrested, DDC : पत्नी के नाम पर धोखे से 10 लाख रुपये का लोन लेकर फरार चल रहे पति को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी बहन और जीजा के घर में छिपकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, मंडी चौकी क्षेत्र निवासी यशा तेजवानी ने संदीप गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यशा ने बताया कि उसने संदीप से लव मैरिज की थी। वर्ष 2023 में संदीप ने बिना जानकारी दिए उसके नाम पर आगरा के कमला नगर क्षेत्र से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया।

आरोप है कि संदीप ने धोखे से यशा से कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए और लोन प्राप्त कर लिया। जब लोन की किस्तें जमा नहीं हुईं तो बैंक की ओर से रिकवरी कॉल आने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

इस पर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया और यशा ने हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मंडी चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप गोयल को भोलानाथ गार्डेन स्थित उसकी बहन और जीजा के घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top