Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

45 साल का दर्जी रहमत 19 साल की शिष्या सुमन को लेकर फरार

सुमन को लेकर भागा दर्जी रहमत।

. मुखानी में दर्जी की दुकान चलाता था रहमत, दुकान के पास रहने वाली सुमन जाती थी रहमत से सिलाई सीखने

45 year old tailor ran away with 19 year old student, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थानाक्षेत्र में दर्जी की दुकान चलाने वाला समुदाय विशेष का 45 साल का दर्जी अपनी ही 19 साल की शिष्या को लेकर फरार हो गया। घटना सामने आने के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग थाने पहुंच गए। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और युवती की तलाश शुरू कर दी है।

अमरावती कालोनी फेज 2 निवासी विद्याराम ने मुखानी पुलिस को बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी सुमन जीजीआईसी में पढ़ती है। बीती 26 फरवरी को सुमन घर से स्कूल के लिए लौटी, लेकिन फिर लौट कर घर नहीं आई। बीते सोमवार को हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों को जानकारी मिली तो हंगामा हो गया।

पता लगा कि सुमन के घर के पास ही पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी 45 वर्षीय रहमत दर्जी की दुकान चलाता था। सुमन, रहमत की दुकान पर उससे सिलाई सीखने जाती थी और रहमत की दुकान भी उसी दिन बंद हो गई, जिस दिन से सुमन गायब हुई।

हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों के हंगामे के बाद सुमन के पिता ने मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि रहमत पर अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम को दोनों की तलाश में लगा दिया गया है।

सुमन की डीपी में मेहंदी वाले हाथ, रहमत ने भी लगाई डीपी
सुमन के पिता ने पुलिस को सुमन के साथ रहमत के दो मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपे हैं। व्हाट्सएप डीपी चेक करने पर सामने आया कि दोनों ने ही अपनी-अपनी फोटो नहीं लगाई है। सुमन ने अपनी डीपी में जो फोटो लगाई है, इसमें लड़की के हाथ में दुल्हन जैसी मेहंदी लगी दिख रही है।

जबकि रहमत के व्हाट्सएप डीपी पर एक युवक के हाथ में युवती का हाथ दिख रहा है और ऐसा दिखाया जा रहा है जैसे हाथ दूल्हा-दुल्हन के हों। फिलहाल, रहमत फरार है और जहां वह दर्जी की दुकान चलाता था, वहां अब ब्यूटी पार्लर खुल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top