Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

75 दिन तक काटे कोतवाली के चक्कर, अब लिखी एफआईआर

हल्द्वानी डाक घर में पिट्ठू बैग से पार किए डेढ़ लाख रुपए।

– डाक घर गया था बेटी के खाते में डेढ़ लाख जमा करने, लाइन में लगा था पिता, किसी ने बैग से निकाले रुपए

Rs 1.5 Lakh Stolen from Backpack, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बेटी के खाते में डेढ़ लाख रुपए जमा करने डाक घर गए पिता का बैग किसी शातिर ने खंगाल डाला। रुपए जमा करने के लिए वह लाइन में लगे थे और जब जमा करने के लिए बैग में हाथ डाला तो होश फाख्ता हो गए। पीड़ित ने शातिर की तलाश में डाक घर खंगाल डाला और फिर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित को 75 दिन तक चक्कर कटवाए और अब जाकर मुकदमा दर्ज किया।

देवलचौड़ खाम मानपुर पश्चिम निवासी खुशाल सिंह बगड़वाल पुत्र बिशन सिंह ने पुलिस को बताया कि यह घटना बीती 8 जनवरी की है। खुशाल को अपनी बेटी के खाते में डेढ़ लाख रुपए डालने थे। इसके लिए पहले वह अपनी बैंक गए और डेढ़ लाख रुपए निकाले। रुपए बेटी के खाते में जमा करने के लिए डाक घर पहुंचे और लाइन में लग गई। रुपए उन्होंने अपने पिट्ठू बैग में रखे थे, जिसे उन्होंने कंधे पर लटका रखा था।

इधर, जब रुपए जमा कराने का नंबर आया और बैग में हाथ डाला तो बैग की चेन को खुला पाया। उनके होश फाख्ता हो गए, बैग से रुपए गायब थे। हक्का-बक्का खुशाल रुपए निकालने वाले को यहां-वहां तलाशने लगे। शातिर का जब कहीं पता नहीं चला तो वह सीधे पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में 75 दिन लगा दिए।

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा लिखने से पहले ही मामले की जांच की जा रही थी। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top