Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पुलिस की निगरानी फेल : रिकॉर्ड में दिख रहे 84 हिस्ट्रीशीटर जमीन से लापता

कुमाऊ मंडल के लापता हिस्ट्रीशीटर।

– सात सौ से ज्यादा अपराधी निगरानी सूची में, 10 प्रतिशत से अधिक का कोई सुराग नहीं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीटर

84 History-Sheeters in Kumaon Missing, DDC : उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई तो की, लेकिन उनकी निगरानी नहीं कर सकी। इस गंभीर लापरवाही का नतीजा यह है कि 783 हिस्ट्रीशीटर वाले कुमाऊ से 84 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं। लापता हिस्ट्रीशीटर पुलिस के रिकॉर्ड में तो मौजूद हैं, लेकिन उनका पता कहीं नही है। ये वो हिस्ट्रीशीटर हैं जो आदतन अपराधी हैं।

कुमाऊं के छह जिलों में अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से बड़ी संख्या में बदमाशों को हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में रखा गया। दिसंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार, कुल हिस्ट्रीशीटरों में सबसे अधिक 482 ऊधमसिंह नगर जनपद में हैं, 6 जिलों वाले कुमाऊ में आधे से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर ऊधमसिंह नगर में रहते हैं। इसके अलावा नैनीताल में 156, पिथौरागढ़ में 56, चंपावत में 41, जबकि अल्मोड़ा और बागेश्वर में 24-24 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं।

पुलिस कार्रवाई के तहत कुल 75 हिस्ट्रीशीटर इस समय जेल में हैं। इनमें ऊधमसिंह नगर के 40, नैनीताल के 11, पिथौरागढ़ के छह, चंपावत के 13, अल्मोड़ा के चार और बागेश्वर का एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है।

ऊधमसिंह नगर से 39, नैनीताल से 29 हिस्ट्रीशीटर फरार
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुल हिस्ट्रीशीटरों में से 84 अपराधी ऐसे हैं, जो निगरानी से बाहर हो चुके हैं। इनकी लोकेशन का कोई ठोस पता पुलिस के पास नहीं है। ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 39 हिस्ट्रीशीटर लापता हैं, जबकि नैनीताल में 29 का कोई सुराग नहीं है। इसके अलावा पिथौरागढ़ के पांच, चंपावत और अल्मोड़ा के चार-चार तथा बागेश्वर के तीन हिस्ट्रीशीटर भी गायब हैं।

अधिकारियों ने दिए निगरानी के निर्देश
आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने सभी जिलों के प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटरों की सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस अपने-अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार नजर रखे। जो अपराधी फिलहाल लापता हैं, उनके परिजनों से जानकारी लेकर रिकॉर्ड अपडेट किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध पर नियंत्रण ही प्राथमिकता है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या होता है हिस्ट्रीशीटर?
पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर वह अपराधी होता है, जो बार-बार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है। ऐसे अपराधी जो जेल से छूटने के बाद भी अपराध करना नहीं छोड़ते, उन्हें हिस्ट्रीशीटर की श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा गंभीर अपराधों में लिप्तता और पांच वर्ष की अवधि में दो या उससे अधिक बार जेल जा चुके अपराधियों को भी हिस्ट्रीशीटर घोषित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top