Breaking News
रबी फसलों का एमएसपी बढ़ा।
गेहूं का एमएसपी ₹25 और दलहन-तिलहन के समर्थन मूल्य में 675 रुपये तक बढ़ोत्तरी
कुत्ते को बचाने में गई हरीश सिंह चौहान की मौत।
कुत्ते को बचाने में गिरा एडवेंचर बाइकर, अस्पताल में मौत
28 दिन के रिचार्ज का खेल खत्म।
28 दिन के रिचार्ज का खेल बदलेगा? प्रीपेड यूजर्स को अब मिलेंगे 30 दिन वाले विकल्प
पलवल का लापता छात्र दीपेश।
पलवल के इस्लामाबाद का दीपेश 11 सितंबर से लापता, पुलिस नहीं लगा पा रही पता
बोर्ड बैठक लेते दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा।
34 प्रस्तावों पर दुग्ध संघ बोर्ड में मंथन, कई पर लगी मुहर
दुग्ध उत्पादकों को उपहार देते दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा व अन्य।
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद
गौशाला लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते लोग।
16 हजार गोवंश के लिए बनेंगी 63 गौशाला, खटीमा में लोकार्पण
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म।
बेस अस्पताल के शौचालय में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, नहीं बता पा रही पहचान
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट

गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना

बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।

. लोन दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से चार-चार हजार रुपए लेकर फरार

DDC : गुजरात के जालसाज बनभूलपुरा के दर्जनों लोगों को लाखों रुपए का चुना लगाकर फरार हो गए। जालसाजों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर इलाके में जाल बिछाया और लोन देने के नाम पर लोगों से चार-चार हजार रुपए जमा करा लिए। मनी कलेक्शन का यह खेत एक तय तारीख तक चला और फिर जालसाज अपने दफ्तर में ताला लगाकर फरार हो गए। सोमवार रात नाराज लोगों ने जालसाजों के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बमुश्किल लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया।

बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 निवासी एक व्यक्ति का गौजाजाली में एक और मकान है। करीब एक माह पहले इस व्यक्ति ने अपना गौजाजाली वाला मकान किराए पर दे दिया। इस मकान के बाहर आईएनसी फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड का बैनर टांग कमरे में दो-चार मेज कुर्सी डाल कर माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोल दी गई। जालसाजों ने पूरे इलाके में यह फैला दिया कि किसी को भी हाथों-हाथ लोन मिलेगा।

कथित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। आधार कार्ड और पेन कार्ड के जरिये सिविल चेक कर लोगों को लोन दिलाने का दावा किया गया। इसके लिए फाइल चार्ज के नाम पर लोगों से चार-चार हजार रुपए जमा कराए गए। सभी को एक ही तारीख दी गई और कहा गया कि उक्त तारीख को रुपए खाते में आ जाएंगे या फिर फोन आएगा।

हालांकि न तो खाते में रुपए आए और न ही लोन लेने वालों के पास किसी का फोन आया। जिसके सोमवार रात दर्जनों की संख्या में लोग कथित माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पहुंच गए। यहां दरवाजे पर ताला और अंदर सिर्फ दो-चार मेज-कुर्सियां मिलीं। इंद्रानगर पप्पू का बगीचा बनभूलपुरा निवासी वकील अहमद पुत्र वजीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा, इस पूरी जालसाजी में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।

जालसाज खुद को गुजरात का बता रहे थे। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि करीब 20 लोगों से ठगी की बात सामने आ रही है। पुलिस को तहरीर मिली है। आरोपी फरार है और पुलिस सभी की तलाश कर रही है। अभी यह ठगे गए लोगों की स्पष्ट संख्या या ठगी गई रकम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं लोगों का दावा है कि ठगे गए लोगों की संख्या सौ के करीब है। न्यूज वेबसाइट के लिए सभी आवश्यक सामग्रूी उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top