Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मंदिर के दीपक से जलकर मरी 95 साल की वृद्धा

– दीपक से साड़ी में लगी आग और फिर वृद्धा को ले लिया चपेट में

An old man died after getting burnt by a temple lamp, DDC : मंदिर के दीपक ने एक 95 साल की महिला की जान ले ली। वो रोज की तरह घर से मंदिर पूजा करने गई थी। पूजन के दौरान मंदिर में रखे दीपक की लौ वृद्धा की साड़ी में लग गई और कुछ ही देर में वृद्धा धू-धूकर जलने लगी। दो दिन तक उसने जिंदगी और मौत से संघर्ष किया और मंगलवार को उसकी डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मौत हो गई।

शक्तिफार्म नंबर तीन सितारगंज ऊधम सिंह नगर निवासी 95 वर्षीय आशालता मंडल यहां परिवार के साथ रहती थी। घर के पास ही एक मंदिर है, जहां वह रोज पूजा करने जाती थी। परिजनों के मुताबिक बीते सोमवार को भी वह घर से पूजा करने मंदिर गईं थी। जहां वह पूजा कर रहीं थी, पास में ही दीपक जल रहा था।

उन्होंने ध्यान नहीं दिया और इसी बीच दीपक की लौ उनकी साड़ी तक पहुंच गई। वह कुछ समझ पातीं, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। उनके चीखने पर परिजन घर से लौटे और किसी तरह आग पर काबू पाया। आनन-फानन में उन्हें सितारगंज अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान मंगलवार रात उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top