Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

छत पर कपड़े सुखाने गई महिला की करंट की चपेट में आकर मौत

– गीली थी छत, गीले कपड़े के तार के संपर्क में आने से हादसा

Woman dies due to electric shock, DDC : उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक महिला की करंट से मौत हो गई। वह छत पर कपड़े सुखाने गई थी और तभी करंट की चपेट में आ गई। गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

सितारगंज, बालाजी एक्सटेंशन निवासी 40 वर्षीय नाजमी पत्नी मतीन अली रविवार को बारिश रुकने के बाद छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। बारिश से छत पूरी तरह गीली थी। उसने जैसे ही गीले कपड़े फैलाने शुरू किए तो एक कपड़ा छत के पास से गुजरे बिजली के तार से टकरा गया और महिला करंट की चपेट में आ गई।

कुछ देर बाद परिजन छत पर पहुंचे तो नाजमी बेसुध पड़ी थी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया और यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top