Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

किच्छा में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, नशीले कैप्सूल का स्टॉक बरामद

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में नशीले कैप्सूल के साथ पकड़ा गया मेडिकल स्टोर संचालक।

– SOTF और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया जखीरा

Large stock of narcotic capsules found in a medical store, DDC : ड्रग्स फ्री उत्तराखंड विजन के तहत कुमाऊँ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार, 30 जनवरी को कुमाऊँ पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने थाना किच्छा क्षेत्र के ग्राम बड़िया रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशीली व प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी की।

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का अवैध कारोबार
संयुक्त टीम ने “संतोष मेडिकल स्टोर” की चेकिंग के दौरान दुकान के अंदर बने रैकों से संदिग्ध दवाइयाँ बरामद कीं। मौके से कुल 270 पत्ते यानी 2160 नशीले कैप्सूल जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था।

26 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
मौके पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम संतोष कुमार पुत्र हेमराज, निवासी छिनकी दरऊ, किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर, उम्र 26 वर्ष बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 08/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

SOTF–औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा खुलासा
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल के निर्देशन में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला और प्रभारी SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में कोतवाली किच्छा पुलिस टीम भी शामिल रही। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की सप्लाई कहां से की जा रही थी और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।

“ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान को मिली नई गति
पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पूरे कुमाऊँ परिक्षेत्र में “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है। मेडिकल स्टोर या किसी भी वैध व्यवसाय की आड़ में नशीली दवाओं का व्यापार करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

आम जनता से अपील
कुमाऊँ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी नशीली या प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस या नजदीकी थाने को सूचित करें। जनता के सहयोग से ही “नशा मुक्त समाज” के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top