Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बारात में बाजे की परमिशन, हाई बेस डीजे पर बैन

नैनीताल में शादियों में रात 10 बजे के बाद डीजे बैन।

– बारात घर से जनवासे की दूरी नहीं होगी 200 मीटर से ज्यादा, बड़े डीजे, बड़ी व्हील लाइटिंग झालर और डीजे 10 बजे के बाद बंद

DJ banned after 10 pm, DDC : शादियों का सीजन चरस पर है और नाचते-गाते बारातियों के पीछे यातायात थम चुका है। बाधित होते यातायात को सुचारू करने के लिए एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने कड़े कदम उठाए हैं। न सिर्फ हाई बेस डीजे पर बैन लगा दिया गया, बल्कि रात 10 बजे के बाद अब डीजे बजाने पर कार्रवाई भी होगी। ऐसे कई निर्देश एसएसपी ने जारी किए हैं और इन्हें लागू कराने की जिम्मेदारी थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों पर होगी।

एसएसपी ने बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्तमान में चल रहे शादी सीजन और लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को लेकर उन्होंने सभी अधिकारियों, थाना और चौकी प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों को कड़े निर्देश हैं। ताजा निर्देशों के तहत अब सभी वेडिंग पॉइंट, बैंक्वेट हॉल और वेडिंग आयोजनों पर पुलिस निगरानी रखेगी।

वेडिंग हॉल संचालकों, डीजे संचालकों, बड़े व्हील लाइटिंग झालरों के संचालकों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी और नियमों का पालन कराना होगा। बारात में पहियों वाले बड़ी-बड़ी लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित हैं और उल्लंघन पर जब्ती की जाएगी।

इसके अलावा केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर की अनुमति होगी। बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही होगी, ताकि यातायात प्रभावित न हो। बारात की हेड और टेल को अनुशासित तरीके से संचालित किया जाएगा। शादी समारोह में सड़कों में हाई बेस बड़े-बड़े डीजे पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है।

इसके साथ ही, जनता, बुजुर्गों की शांति और बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यदि 10 बजे के बाद भी डीजे बजा तो कार्रवाई होगी। नियमों के उल्लंघन की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 या 112 पर दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top