Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

😠 ‘नल लगे, पर पानी नहीं निकला’, जांच के आदेश

दिशा की बैठक लेते सांसद अजय भट्ट, डीएम व विभिन्न विभाग के अधिकारी।

– सांसद अजय भट्ट की ‘दिशा’ बैठक में JJM पर जताई गहरी नाराजगी, स्वास्थ्य, संचार और शिक्षा विभाग की भी हुई समीक्षा

Review of Jal Jeevan Mission schemes, DDC : उत्तराखण्ड में जल जीवन मिशन (JJM) की योजनाओं के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही सामने आई है। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में, अध्यक्ष/सांसद अजय भट्ट ने पर्वतीय क्षेत्रों में JJM के कार्यों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने तीखे लहजे में कहा कि नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है, जिससे ग्रामीण पेयजल के लिए भटक रहे हैं। सांसद भट्ट ने जिलाधिकारी को तुरंत एक उच्च-स्तरीय बैठक कर उन सभी कार्यों की समीक्षा करने और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, जहां बिना पानी के स्रोत के ही कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं।

जल जीवन मिशन (JJM) पर सबसे ज़्यादा गुस्सा
बैठक में जल जीवन मिशन (JJM) के कार्यों की धीमी प्रगति और खराब क्रियान्वयन को लेकर सांसद भट्ट ने गहरी नाराजगी जताई।

भीमताल का हाल
ब्लॉक प्रमुख, भीमताल, हरीश बिष्ट ने शिकायत की कि पर्वतीय क्षेत्रों में जेजेएम के तहत नल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता है, जिससे ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं।

जांच के आदेश
सांसद भट्ट ने तुरंत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जेजेएम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित करने और उन स्थानों की जांच करने के आदेश दिए, जहां पानी के स्रोत न होने के बावजूद कनेक्शन लगा दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सड़कें खुदी
हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने शहर की अधिकांश सड़कों को जेजेएम योजना के तहत खोद देने और मरम्मत न होने से आवागमन में हो रही परेशानी को उठाया। नोडल अधिकारी जेजेएम ने बताया कि 60 प्रतिशत धनराशि लोनिवि को दी गई है, जिस पर लोनिवि ने शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू करने की बात कही।

स्वास्थ्य और संचार सेवाओं की समीक्षा
सांसद भट्ट ने पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में डॉक्टरों और तकनीकी स्टाफ की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सीएमओ को जल्द से जल्द डॉक्टरों की तैनाती और उपकरणों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही, विशेषज्ञ डॉक्टरों को साप्ताहिक रोटेशन पर अन्य क्षेत्रों में भी भेजने को कहा।

बीएसएनएल
पर्वतीय क्षेत्रों में नेटवर्क समस्या पर, बीएसएनएल अधिकारियों ने 90 प्रतिशत समाधान का दावा किया, लेकिन सांसद ने ओखलकांडा क्षेत्र में आ रही नेटवर्क समस्या का समाधान अधिकारियों को मौके पर जाकर शीघ्र करने का निर्देश दिया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
1. जिला विकास प्राधिकरण (DDA) : सचिव विकास प्राधिकरण को जनसामान्य की सुविधा के लिए नियमित कैंप लगाकर भवन मानचित्रों की स्वीकृति का निस्तारण करने का निर्देश।
2. शिक्षा विभाग : डॉनपरेबा में एक वर्ष से स्कूल ध्वस्तीकरण के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई।
3. खेल विभाग : अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की प्रगति रिपोर्ट ली गई। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी को मोतीनगर और हरिपुर बच्ची की क्षतिग्रस्त फेंसिंग की मरम्मत तुरंत कराने का निर्देश दिया गया, जिससे किसानों का नुकसान हो रहा है।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, विधायक सरिता आर्या, रामसिंह कैड़ा, विभिन्न ब्लॉक प्रमुखों और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top