Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कमरे में बुलाता था बेटा और बाप स्टोर रूम में

– प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल केस में हर रोज हो रहे नए खुलासे

Prajwal Revanna Sex Scandal, DDC : सफेद लिबास में छिपी काली करतूतों को दुनिया के सामने लाने वाली कोई और नहीं, बल्कि रेवन्ना परिवार की एक रिश्तेदार, इनके यहां रसोइया का काम कर चुकी पीड़िता और ड्राइवर है। महिला रसोइया का आरोप लगाया है कि बाप-बेटे ने लगातार चार साल तक उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने बेटी पर बुरी नजर डाली। पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर ने इनके चेहरे से शराफत के नकाब को प्याज के छिलके की तरह एक-एक कर उतार दिया है।

कर्नाटक के हासन जिले के होलेनरासीपुर थाने में पीड़िता ने एचडी रेवन्ना और उनके सांसद बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्व पीएम देवगौड़ा के पुत्र एचडी रेवन्ना होलेनरासीपुर से जनता दल (सेक्युलर) के विधायक हैं, जबकि उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से सांसद हैं। पीड़िता एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसने शिकायत में कहा है कि 2019 में रेवन्ना के बेटे सूरज की शादी के दौरान काम करने के लिए उसे बुलाया गया था। शादी के बाद भी वह उनके यहां काम कर रही थी। पीड़िता ने कहा है कि प्रज्वल रेवन्ना उसे बार-बार कमरे में बुलाते थे और यौन शोषण करते थे।

काम करने वाली सभी महिलाओं का यौन शोषण करता था प्रज्वल
पीड़िता ने आरोप लगाया कि रेवन्ना परिवार में छह महिलाएं काम करती थीं। प्रज्वल रेवन्ना जब भी घर में आते थे तो सभी महिलाएं सहम जाती थीं। वह सभी को कमरे में बुलाते और उनके साथ छेड़खानी और यौन शोषण करते। घर में काम करने वाले पुरुषों ने उन्हें प्रज्ज्वल के प्रति सावधान किया था। एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि महिलाएं जब रसोई में काम कर रही होती थीं तब प्रज्वल पीछे से आकर उन्हें पकड़ लेते थे, गले लगाते थे। उनके पेट पर मुक्का भी मारते थे।

बेटी पर भी थी बुरी नजर…
एफआईआर के मुताबिक, प्रज्वल की पीड़िता की बेटी पर भी बुरी नजर थी। वह उसकी बेटी को वीडियो कॉल करता था और घंटों अश्लील बातें करता था। इस सब से तंग आकर उसकी बेटी ने प्रज्वल के मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया था।

पत्नी के बाहर जाते ही बहक जाते थे रेवन्ना
पीड़िता ने बताया है कि पत्नी के घर के बाहर जाते ही एचडी रेवन्ना बहक जाते थे। वह उसके समेत घर में काम करने वाली महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाते थे। फल देने के बहाने से इधर-उधर छूते थे। साड़ी की पिन हटाकर यौन शोषण करते थे।

वीडियो सामने आने के बाद जुटाई हिम्मत
महिला ने बताया कि हाल में यौन शोषण वाले वीडियो वायरल होने के बाद वह डर गई थी। उसका पति भी उस पर शक करने लगा था। इसके बाद ही उसने एफआईआर दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई। एक पेन ड्राइव में करीब तीन हजार यौन शोषण के वीडियो सामने आए हैं। बताया गया है कि वीडियो में नजर आने वाले शख्स प्रज्वल है।

प्रज्वल ने भी दर्ज कराया केस
प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो को फर्जी बताते हुए आईटी एक्ट के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रज्वल ने कहा, वीडियो छेड़छाड़ कर बनाया है जिसका मकसद उनकी छवि को खराब करना है।

आरोप राजनीति से प्रेरित: रेवन्ना
एचडी रेवन्ना ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं। आरोप साबित हुए तो वह कोई भी सजा के लिए तैयार हैं। प्रज्वल के विदेश जाने के सवाल पर कहा कि जब भी बुलाया जाएगा वह जांच में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top