Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

गलत अभिलेखों का उठाया फायदा, साजिश कर बेची पहले से बिकी जमीन

– तीन दशक पहले बिकी जमीन को जालसाजी कर बेच दिया दोबारा, मंडलायुक्त के निर्देश पर केस

Land fraud in Nainital, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लैंड फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां जिस जमीन को तीस साल पहले बेच दिया गया था, उसी जमीन को जमीन के पहले मालिक ने दोबारा बेच दी। मामले का खुलासा हुआ तो पीड़ित ने मंडलायुक्त दीपक रावत से गुहार लगाई। मामला सही पाए जाने पर मंडलायुक्त ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरेली रोड हल्द्वानी निवासी अब्दुल माजिद ने मंडलायुक्त दीपक रावत को प्रार्थना पत्र देकर एक न्याय की गुहार लगाई थी। माजिद का कहना है कि करीब तीन दशक पहले वर्ष 1993 व 1995 में मो. इकराम, मो. इरफान, मजीदन और उनके परिवारजनों ने ग्राम देवला तल्ला पजाया की कृषि भूमि उन्हें, उनके भाई अब्दुल वाजिद और मो. यासीन को रजिस्ट्री के माध्यम से बेची गई थी, जिसकी उन्होंने दाखिल खारिज भी करा ली थी।

लंबे समय से यह भूमि अब्दुल माजिद और उनके परिवार के कब्जे में थी तथा राजस्व अभिलेखों में भी उनके नाम दर्ज थे। माजिद का आरोप है कि राजस्व विभाग की गलती से विक्रेताओं के नाम आज भी खसरे में सह खातेदार के रूप में दर्ज हैं। कई बार उन्होंने इस त्रुटि को सुधारने के लिए राजस्व निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।

उनका कहना है कि इस गलती का फायदा उठाकर मो. इकराम, मो. इरफान और मजीदन ने 12 जुलाई 2024 को उन्हीं भूमि के हिस्सों को संध्या बोरा नाम की महिला को 31 लाख में फिर से बेच दिया गया। माजिद का कहना है कि संध्या बोरा ने भूमि खरीदते समय न तो भौतिक रूप से मौके पर मुआयना किया और न ही राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण किया।

https://youtube.com/shorts/oLteSLA7xVA?feature=shared

उनका कहना है कि यदि संध्या ने मौके पर जाकर या राजस्व विभाग से पूछताछ की होती तो उसे मालूम पड़ जाता कि विक्रेताओं के पास अब कोई भूमि शेष नहीं थी। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सामने आई पुलिस और प्रशासन की लापरवाही
इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने के बाद माजिद ने 20 जुलाई 2024 को तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें पूरे घटनाक्रम का ब्योरा दिया गया। तहसीलदार ने मौखिक रूप से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा माजिद ने थाना काठगोदाम में भी इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, जहां पुलिस ने जांच शुरू करने की बात कही। माजिद ने प्रशासन से मांग की है कि इस साजिश में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top