Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी में लिफाफा गैंग ने लूटा, लालकुआं में हिस्ट्रीशीटर ने तोड़े थे ताले

– मंगलवार को बेटे के ससुराल से लौटे व्यक्ति को लूटा था लिफाफा गैंग ने, 18 जून को हिस्ट्रीशीटर ने की थी लाखों की चोरी

Envelope gang and history sheeter arrested, DDC : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुई दो बड़ी वारदातों को पुलिस ने खुलासा किया है। लालकुआं में लाखों की चोरी करने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उस पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और 18 जून को उसने वारदात को अंजाम दिया था। वहीं हल्द्वानी कोतवाली के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले लिफाफ गैंग को भी पुलिस ने धर दबोचा है। लूटेरों ने लिफ्ट देने का झांसा देकर पीड़ित को कार में बिठाया और फिर लूट लिया था। बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने दोनों मामलों के खुलासे किए।

https://youtube.com/shorts/xmFniFtLz2A?feature=shared

100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर नाहिद खान और उसके साथी नूरूद्दीन को पकड़ने के लिए सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे और 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। एसएसपी के मुताबिक दोनों ने दिनदहाड़े बमेठा बंगर हल्दूचौड़ निवासी गीता जोशी के घर में घुसकर सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। शातिरों की तलाश में जुटी पुलिस ने 1 जुलाई को दोनों आरोपियों को हल्दुचौड़ से उस वक्त धर-दबोचा जब वह चोरी का माल बेचने के फिराक में थे। इनके पास से चोरी के माल के अलावा 315 बोर का तमंचा और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों में अलीखां मोहल्ला काशीपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर नाहिद खान पुत्र ताहिर खान और कूच बिहार काशीपुर निवास नूरुद्दीन पुत्र अफसर आलम हैं। नाहिद पर उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसआई शंकर नयाल, कांस्टेबल दलीप कुमार, उमेश गिरी, मनीष कुमार, चन्द्रशेखर मल्होत्रा व कुबेर राणा थे।

झांसे से बात नहीं बनती थी जबरन लूटता था लिफाफा गैंग
लिफाफा गैंग ने इस बार सुनगड़ी पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी छेदा लाल पुत्र स्व. बलदेव प्रसाद को शिकार बनाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बीती 1 जुलाई को अपने बेटे नीरज की ससुराल दमुवाढूंगा से वापस पीलीभीत लौट रहा था। सुबह करीब 8 बजे वह हल्द्वानी बस अड्डे पर खड़ा था। तभी एक कार आकर रुकी और उसमें सवार तीन लोगों ने यह कहकर उन्हें कार में बैठा लिया कि आज सरकारी गाड़ियां नहीं चल रही हैं और हम पीलीभीत जा रहे है तो आपको भी छोड़ देंगे।

कुछ दूर चलने पर छेदा को शक हुआ तो उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद जोर जबरदस्ती कर कार में सवार लोगों ने उनसे बैग छीन लिया और कार से धक्का देकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया बैग बरामद कर लिया, जिसमें 7 हजार रुपए थे।

गिरफ्त में आए आरोपियों में लिफाफ गैंग की लीडर गदियाना मना सदर बाजार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी राम कृपाल पुत्र रामांतार, नाचोला निगोही शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी संतराम गुत्र तुलसी राम और गादियाना सदर बाजार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश निवासी श्रीनाथ उर्फ चीराम पुत्र राम गोपाल हैं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी, सीधे-साधे व्यक्तियों को देखकर गाड़ी में बैठाते हैं। चेकिंग का भय दिखाकर उनके रूपयों को लिफाफो में डलवाते। फिर झांसे में लेकर लिफाफा बदल देते और उसके बाद एकांत देखकर उतार देते हैं। अगर जरूरत पड़ती तो लूट लेते थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार ईनाम देने की घोषणा की है।

टीम में एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसआई भूपेन्द्र सिंह मेहता, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, एएसआई जितेन्द्र बुराठोकी, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह, अनिल जौहरी, अनिल गिरी, सन्तोष बिष्ट, धीरेन्द्र अधिकारी, संतोष, किशोर रौतेला व हेड कांस्टेबल शमीम आजम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top