Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पीएनबी के सेवानिवृत्त कर्मी से 2.44 लाख रुपए की साइबर ठगी

– बैंक का अधूरा ऐप डाउनलोड करना बना साइबर ठगी की वजह

Cyber ​​fraud in Haldwani, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। पंजाब नेशलन बैंक के सेवानिवृत्त कर्मी को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। वह पंजाब नेशनल बैंक का ऐप डाउनलोड करने की कोशिश कर रहे थे और तभी एक जालसाज ने बैंक अधिकारी बनकर उन्हें अपनी बातों में फंसाकर ओटीपी हासिल कर लिया। जिसके बाद उनके तीन बैंक खातों से 2.44 लाख रुपए साफ कर दिए।

बैंक कालोनी बिठौरिया कुसुमखेड़ा मुखानी निवासी विनीत भेटीवाल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गंगाराम आर्या पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उनके पीएनबी में तीन बचत और ओडी खाते हैं। बीती 16 जून को गंगाराम ने नए मोबाइल में पीएनबी वन एपलीकेशन डाउनलोड की, जो ही डाउनलोड हुई। जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया।

उन्हें व्हाट्सएप पर ऐप से जुड़ी जानकारी साझा करने को कहा। इसके बाद व्हाट्सएप पर उनसे जो भी जानकारी मांगी गई वह देते गए। अंत में ओटीपी भी साझा कर दी और जब शाम को फोन चेक किया तो तीनों बैंक खातों से 2 लाख 44 हजार रुपए गायब थे। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर क्राइम थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।

टेलीग्राम पर टास्क रेटिंग स्कैम, ढाई लाख ठगे
काठगोदाम थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति को सोशल मीडिया साइड टेलीग्राम पर टास्क रेटिंग का झांसा देकर ढाई लाख रुपए ठग लिए गए। मित्रपुरम जवाहरज्योति दमुवाढूंगा निवासी ललित कुमार आर्या पुत्र किशन राम आर्या ने पुलिस को बताया कि बीते सितंबर में उन्हें टेलीग्राम ऐप में टास्क रेटिंग देने को कहा गया। जिसके जरिये अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर करने थे और कहा गया था कि इसके एवज में उन्हें एक्स्ट्रा रुपए मिलेंगे।

उन्होंने रुपये ट्रांसफर तो किए, लेकिन खाते में रुपये वापस आए नहीं। शिकायत की तो कहा गया कि आपको खाते में और रुपये डालने होंगे, तभी खाते में पैसे वापस आएंगे। जब तक ललित को जालसाजी समझ में आती उनके साथ 255100 रुपये की ठगी हो चुकी थी। घटना के 24 घंटे के भीतर उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन पैसे वापस नहीं मिले। काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top