Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद

ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।

– पर्यटन सीजन के दौरान ईद की छुट्टी से पटरी पर उतर सकती है ट्रैफिक व्यवस्था, दो पहिया वाहनों पर पूर्ण पाबंदी

Two-Wheelers Restricted Towards Hills on Eid, DDC : पर्यटकों से पहाड़ पैक है और सड़कों पर वाहनों का भारी बोझ है। ऐसे में ईद की छुट्टियां ट्रैफिक को पूरी तरह पटरी से उतार सकता है। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी ईद पर पहाड़ की ओर जाने वाले दो पहिया वाहनों पर पाबंदी रहेगी। इसका असर उन चार पहिया वाहनों पर भी हो सकता है, जिसमें सवार होकर लोग सिर्फ मौज-मस्ती के लिए पहाड़ की ओर जाना चाहते हैं।

पुलिस का कहना है कि दो पहिया वाहनों की वजह से यातायात सबसे अधिक प्रभावित होता है। पहाड़ी मार्गों पर पहले से ही यातायात का भारी बोझ है। ऐसे में दो पहिया वाहनों की एंट्री पहाड़ की ओर रोकी जाएगी। इसके तहत काठगोदाम, हल्द्वानी से ही बेरीकेड लगाकर दो पहिया वाहनों को रोका जाएगा।

प्रशासन को आशंका है कि आसपास के जिलों और पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक दोपहिया वाहनों से पहाड़ की ओर रुख करेंगे, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने बड़ा फैसला लेते हुए नैनीताल शहर और कैंची धाम के अलावा अन्य पहाड़ी इलाकों की ओर बाहरी दोपहिया वाहनों की एंट्री पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी कर ली है।

हर साल ईद और लंबे वीकेंड के दौरान रामपुर, मुरादाबाद, ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में युवक बाइक और टैक्सी बाइकों के जरिए नैनीताल पहुंचते हैं। एसपी क्राइम/ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लगातार प्रवेश से ट्रैफिक नियंत्रण मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि इस बार विशेष प्रतिबंध लागू किया जा रहा है।

शटल सेवा कर सकते हैं उपयोग
यातायात योजना के तहत जिले के बाहर से आने वाले पर्यटकों की बाइकें काठगोदाम और कालाढूंगी क्षेत्र में ही रोक दी जाएंगी। वहां से यात्रियों को शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से नैनीताल और कैंची धाम भेजा जाएगा। यह व्यवस्था पर्यटकों की सुरक्षा और शहर में सुचारु यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top