Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

हल्द्वानी : रैंगिंग करने वालों को हॉस्टल से निकाला, हजारों का जुर्माना लगाया

– एंटी रैंगिंग कमेटी ने एक पर 30, अन्य पर 25-25 हजार का जुर्माना ठोंका

Ranging in STH, DDC : राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में हुई रैगिंग को लेकर एंटी रैंगिंग कमेटी ने बैठक की। रैगिंग में शामिल चारों मेडिकल और एक नर्सिंग छात्र पर अर्थ दंड लगाया। सभी मेडिकल छात्रों को हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी बैठक हुई। कमेटी ने रैगिंग में प्रमुख भूमिका निभाने वाले 2019 बैच के मेडिकल छात्र (इटर्न) पर 30 हजार का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उसको हास्टिल से निष्कासित करने के साथ ही 15 दिन इंटर्नशिप को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा रैंगिंग में साथ रहे इंटर्न छात्र, 2020 बैच के छात्र व पीजी के छात्र को 25-25 हजार का आर्थिक दंड लगाने के साथ ही हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है।

रैगिंग में शामिल रहे एक नर्सिंग के छात्र (डे स्कॉलर) को 25 हजार का जुर्माना लगाया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण जोशी ने बताया कि सभी छात्रों को आर्थिक दंड 8 मार्च तक जमा करना है। इसके अलावा पांचों छात्रों के परिजनों से शपथ पत्र लिया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस व सीनियर फैकल्टी आदि मौजूद रहे।

ये था पूरा मामला
बता दें कि बीते गुरुवार देर शाम 2020 बैच के मेडिकल छात्रों ने 2019 बैच के अपने सीनियर छात्रों के लिए रामपुर रोड के एक होटल में फेयरवेल पार्टी रखी थी। इस दौरान एक छात्र ने अपने सीनियर छात्र की महिला मित्र पर टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर होटल में हंगामा खड़ा हो गया। रात करीब 1 बजे सीनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ जूनियर के हॉस्टल में पहुंचकर उसकी धुनाई कर दी। पीड़ित जूनियर छात्र ने शुक्रवार सुबह कॉलेज प्रबंधन से मिलकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top