Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी के जालसाज दंपति पर गैंगेस्टर, पंजाब में दुबके थे दोनों

– जमीन की धोखाधड़ी के मामले में नैनीताल जिले में गैंगेस्टर का पहला मुकदमा मुखानी थाने में लिखा गया

Gangster on thug couple Shekhar and Tanuja, DDC : पिछले साल ही पुलिस के शिकंजे में आज चुके हल्द्वानी के जालसाज दंपति शेखर और तनुजा के गले में पुलिस का शिकंजा और कस गया है। यह पहला मामला है जब जमीन की जालसाजी के मामले में किसी पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। इन दोनों ने पांच लोगों से करोड़ों की ठगी की और फरार हो गए थे। पिछले साल दोनों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था।

मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि छड़ायल नयाबाद निवासी शेखर चंद्र पांडे और उसकी पत्नी तनुजा पांडे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि शेखर चंद्र और तनुजा लंबे समय से लोगों  से झांसा देकर लाखों की ठगी कर रहे थे। कभी संपत्ति की खरीद-फरोख्त तो कभी दुकान से लाखों का सामान खरीदकर भुगतान को बकाया छोड़कर फरार हो जाना पेशा इनका है। मुखानी थाने में दंपति के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि चंद्रशेखर को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद गैंगस्टर एक्ट में पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मंडलायुक्त और पूर्व आईजी की मुहिम रंग लाई
जमीनों की आड़ में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंडलायुक्त दीपक रावत और पूर्व आईजी कुमाऊं डा.निलेश आनंद भरणे ने त्वरित कार्रवाई की मुहिम चलाई। मंडलायुक्त ने अपने जनता दरबार में आने वाली शिकायतों पर त्वरित एक्शन लिया और बड़ी संख्या में लोगों के पैसे वापस दिलाए। जबकि पूर्व आईजी ने जमीन संबंधी धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए एक एसआईटी गठित कर दी थी। जिसके जरिये न सिर्फ लोगों के पैसे वापस मिले, बल्कि कई लोगों पर एफआईआर भी दर्ज हुई।

पंजाब से पकड़े गए थे करोड़ों की ठगी करने वाला दंपति
पिछले साल जालसाज दंपति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने 5 लोगों से करीबन 1 करोड़ से अधिक की जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी और सभी मुकदमे मुखानी थाने में दर्ज किए गए थे। आरोपी दंपति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीते वर्ष हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। बीते वर्ष 26 मई को पुलिस ने दंपति को पंजाब के जीरकपुर से जरनैल इनक्वेव 2 से गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top