Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

रूठ कर मायके गई पत्नी, पति ने पत्नी के सामने पेट्रोल डाल कर लगा ली आग

– आधे से ज्यादा जला, डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के आईसीयू में हालत गंभीर

Husband sets fire by pouring petrol in Haldwani, DDC : हल्द्वानी में रूठी पत्नी को मनाने गए पति को साले ने पीट दिया। मिन्नतें करने के बाद भी पत्नी ससुराल लौटने को राजी नहीं हुई तो पति ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। वह आधे से ज्यादा जल गया। किसी तरह आग बुझा कर उसे डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के नीलांचल कालोनी फेज दो निवासी विशाल मौर्या यहां अपनी पत्नी किरन, मां व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। विशाल के भाई के मुताबिक कुछ दिन पूर्व पत्नी का अपनी सास से विवाद हो गया था। इससे नाराज पत्नी ने अपने भाई को बुलाया और मायके चली गई। पिछले तीन दिनों से विशाल लगातार नाराज पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था।

बात नहीं बनी तो शनिवार को वह ससुराल पहुंच गया। यहां उसका अपनी पत्नी और सुसारियों से विवाद हो गया। पत्नी ने एक बार फिर उसके साथ लौटने से इंकार कर दिया। इससे नाराज विशाल ने ससुरालियों के सामने ही खुद पर पेट्रोल डाला और पत्नी के न लौटने पर आग लगाने की धमकी देने लगा। पत्नी फिर भी नहीं मानी तो उसने खुद को आग लगा ली। वह धू-धूकर जलने लगा।

ससुरालियों में हड़कंप मच गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने मुताबिक विशाल लगभग 50 प्रतिशत तक जल चुका और आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि युवक ने खुद आग लगाई है। घायल व उसकी पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

सास ने दाल बनाने को कहा तो नाराज हो गई बहू
विशाल मौर्या की शादी चार महीने पहले तीनपानी खन्ना फार्म के पास रहने वाली किरन से हुई थी। अस्पताल में भर्ती विशाल ने बताया कि छह दिन पहले उसकी मां की तबीयत खराब हुई थी। मां ने पत्नी से दाल बनाने को कहा था। इस पर वह नाराज हो गई और अपने कमरे में जाकर बैठ गई। पत्नी ने फोन कर भाई को बुलाया और मायके साथ चली गई।

साले ने पीटा, अपनी बाइक से निकाला पेट्रोल
विशाल की मानें तो वह विवाद नहीं चाहता था और सिर्फ अपनी पत्नी मना कर घर वापस ले जाने के लिए ससुराल गया था। हालांकि पत्नी ने आने से मना कर दिया। उसने जोर दिया तो साले ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी के इंकार और ससुरालियों के सामने हुई पिटाई से उसने बेइज्जती महसूस की। जिसके बाद उसने बाइक से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली।

छह घंटे बाद दी घायल के परिवार को खबर
विशाल के पिता का कहना है कि उनके बेटे को बहू परेशान कर रही थी। जबकि शादी को सिर्फ चार माह हुए थे और बेटे पर तलाक देने का दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि आग लगाने की घटना शनिवार दोपहर दो बजे की है। इतनी बड़ी घटना हुई, लेकिन न तो बहू ने इसकी सूचना दी और न उसके परिवार के अन्य सदस्य से। उन्हें रात आठ बजे पता चला तो अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top