Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

हल्द्वानी के डाक्टर गौरव की मौत, कार समेत खाई में गिरे

– गागरी और रामगढ़ के बीच खाई में गिरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में तैनात चिकित्साधिकारी

Doctor dies after falling into ditch along with car, DDC : लोकसभा चुनाव के दौरान बूथों का निरीक्षण करने निकले कार सवार चिकित्साधिकारी हादसे का शिकार हो गए। भवाली में उनकी कार गहरी खाई में गिर गई और उनकी मौत हो गई। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया।

अंबिका विहार फेज टू भोटियापड़ाव हल्द्वानी निवासी डाक्टर गौरव कांडपाल (48 वर्ष) पुत्र स्व.वंशीधर कांडपाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में चिकित्साधिकारी के पद तैनाथ थे। वह जिला हेल्थ इलेक्शन प्लान के मेंबर भी थे। डाक्टर गौरव शुक्रवार सुबह जल्दी घर से निकले थे। स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी खत्म करने बाद वह अपनी कार से बूथों का निरीक्षण करने निकले थे। गागरी और रामगढ़ के बीच एस मोड़ पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वहां काम कर रहे कुछ लोगों ने थे देखा तो सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। आनन-फानन में गौरव को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

गौरव हमेशा घर से तीन से चार सहकर्मी साथ ड्यूट जाते थे, लेकिन चुनाव में सभी ड्यूटियां लगी थीं और शुक्रवार को गौरव घर से अकेले गए। दोपहर जब उनकी मौत की खबर आई तो परिवार में कोहराम मच गया। गौरव की पत्नी डाक्टर प्रियंका कांडपाल कालाढूंगी में तैनात हैं। उनका हाई स्कूल में पढ़ने वाला बेटा अंशुल (14 वर्ष) और कृष्णा (10 वर्ष) है। मां पुष्पा कांडपाल तो काफी वक्त तक बेटे के मौत की जानकारी नहीं दी गई। अन्य राज्य में इंजीनियर छोटा भाई सौरभ भी इन दिनों पर छुट्टी पर घर आया है।

डाक्टर गौरव वर्ष 2015 में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में छय रोग विभाग में कार्यरत थे। बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top