Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

आज हल्द्वानी में आर्मी का बड़ा आयोजन, दवा संग मिलेगा बिजनेस का ज्ञान

– 30 अप्रैल की सुबह 10 बजे से मिलिट्री स्टेशन में लगाया जाएगा शिविर, रैला के साथ होगा शुभारंभ

Program at Haldwani Army Station, DDC : मिलिट्री स्टेशन हल्द्वानी में आर्मी मंगलवार 30 अप्रैल को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें एक ही स्थान पर स्वास्थ्य के अलावा कई समस्याओं का समाधान होगा। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए यहां रोजगार के नए आइडिया देने के लिए राज्य सरकार के कई विभागों के स्टाल भी कार्यक्रम में लगाए जाएंगे।

तिकोनिया स्थित मिलिट्री स्टेशन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पूर्व ईएसएम रैली निकाली जाएगी। गौरव सेनानियों के हित के लिए आपसी विचार विमर्श भी किया जाएगा, जिससे कि भविष्य में होने वाली संपूर्ण कार्रवाइयों को एक सही दिशा मिल सके।

ये कार्यक्रम किए जाएंगे आयोजित
1. E SM और वीर नारियों के लिए रैली 30 अप्रैल को सुबह साढ़े 9 से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जा रही है।
2. रैली में लखनऊ और बरेली से सेना के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं।

3. सभी प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन व्यवस्था है।
4. स्टेशन पर सीएसडी कैंटीन दोपहर डेढ़ बजे से खुली रहेंगी। (मंगलवार अन्यथा बंद है)।

5. गौरव सेनानियों और वीर नारियों को लाने-ले जाने के लिए भीमताल, बिंदुखत्ता, चकलुआ, रामनगर, कालाढूंगी, गदरपुर, बाजपुर, शांतिपुरी और हल्दूचौड़ में बसें लगाई जा रही हैं।

6. पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए मुख्यालय यूबी एरिया द्वारा स्पर्श केंद्र की स्थापना की जा रही है। रिकॉर्ड्स कुमाऊं और बीईजी, रूड़की सहायता बूथ स्थापित कर रहे हैं।
7. मेडिकल कैंप एमएच, ईसीएचएस और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से मेड स्पेशलिस्ट, ईएनटी सर्जन, ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, स्किन स्पेशलिस्ट के साथ आयोजित किया जा रहा है।

8. ईएसएम के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए विभिन्न राज्य सरकार के विभागों जैसे- मत्स्य पालन, मुर्गीपालन, डेयरी, रेशम उत्पादन, लघु उद्योग के स्टॉल लगेंगे।
9. ⁠ZSWO – UPNAL के साथ-साथ नैनीताल और यूएस नगर के गौरव सम्मानित सैनिकों को जानकारी प्रदान करने के लिए स्टॉल स्थापित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top