Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी : टेंपो से टकराकर कार से भिड़ी स्कूटी, दो भाइयों की मौत

– सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे बरेली रोड पर मोतीनगर में हुआ हादसा

Two brothers died in accident, DDC : एक ही होटल में साथ काम करने वाले अल्मोड़ा निवासी भाई सोमवार रात बरेली रोड पर हादसे का शिकार हो गए। स्कूटी से काम पर वापस लौट रहे स्कूटी सवार भाई टेंपो से टकराकर सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

मूलरूप से अल्मोड़ा बमन सुयाल निवासी दीवान सिंह बिष्ट (35 वर्ष) और तलार बाड़ी धारी खत्याड़ी अल्मोड़ा निवासी अभय बिष्ट (20 वर्ष) दूर के रिश्ते में भाई थे। करीब चार महीने से दोनों मोतीनगर स्थित एक होटल में काम कर रहे थे। मृतक दीवान सिंह बिष्ट के ताऊ के बेटे कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार की रात दोनों होटल का सामान लेकर गोरापड़ाव की तरफ जा रहे थे।

मोतीनगर इंटर कॉलेज के पास वन-वे के चलते उनकी स्कूटी पहले ऑटो रिक्शा से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चला रहे दीवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभय बिष्ट ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचने के करीब एक घंटे बाद दम तोड़ दिया। होटल संचालक की ओर से मामले में तहरीर दी गई है।

मंडी चौकी पुलिस ने कार चालक पुरानी आईटीआई निवासी रूपचंद्र श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। रूपचंद्र ने बताया कि वह बरेली में नौकरी करता था और इस्तीफा देने के बाद रात बरेली से घर लौट रहा था। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top