Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चाय लाने में लेट हुआ, बौखलाए हेड कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ा

– अधिकारियों के लिए मंगाई थी चाय, एमटी कार्यालय की घटना

Constable slapped, DDC : हल्द्वानी में अधिकारियों के लिए मंगाई चाय लाने में देरी हुई तो हेड कांस्टेबल बौखला गया। डीआईजी कैंप कार्यालय के सामने बने एमटी कार्यालय में हेड कांस्टेबल ने अपने अधिकारियों के सामने चाय लाने वाले युवक को एक के बाद एक दो थप्पड़ जड़ दिए।

डीआइजी कैंप कार्यालय के ठीक सामने पुलिस का एमटी कार्यालय है। कोतवाली परिसर में पुलिस की कैंटीन है। जहां हैड़ाखान निवासी 18 वर्षीय दीपक बिष्ट कर्मी है। इसी कैंटीन से कोतवाली, पुलिस बहुउद्देशीय भवन समेत पुलिस के अन्य कार्यालयों तक दीपक ही चाय पहुंचाता है। दीपक के बताया कि सोमवार सुबह एमटी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल ने चाय का आर्डर दिया।

उसके पास अन्य ऑर्डर भी थे, जिन्हें चाय देता हुआ वह एमटी कार्यालय पहुंचा। चाय पहुंचाने में थोड़ा वक्त लगा तो बौखलाए हेड कांस्टेबल ने एक इंस्पेक्टर और दारोगा के सामने ही दीपक को दो थप्पड़ जड़ दिए। मामला कोतवाली में चर्चा का विषय बना तो बाद में हेड कांस्टेबल माफी मांगने भी पहुंच गया। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top