Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

घूसखोर पटवारी को तीन वर्ष का कठोर कारावास

घूसखोर पटवारी को सजा।

– वर्ष 2018 में ली थी साढ़े 5 हजार की घूस, सजा के साथ 25 हजार रुपये का जुर्माना भी

Bribery Patwari punished, DDC : घूसखोर पटवारी को न्यायालय ने तीन साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विजिलेंस ने उसे साढ़े 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। कारावास के साथ पटवारी पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी प्रथम/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण हल्द्वानी नीलम रात्रा ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विजिलेंस के सीओ अनिल मनराल के मुताबिक मैनाझुंडी सितारगंज निवासी ​शिकायतकर्ता तरसेम सिंह ने वर्ष 2018 में आय प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगवानी थी और इसके एवज राजस्व उपनिरीक्ष ने साढ़े 5 हजार रुपये मांगी थी। एक मई 2018 को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने राजस्व निरीक्षक राम सिंह को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

यह मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी प्रथम/विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण नीलम रात्रा की कोर्ट में चल रहा था। अ​भियोजन अ​धिकारी ने कोर्ट के सामने 11 गवाह पेश किए। मंगलवार को न्यायालय ने राजस्व निरीक्षक को दोषी करार दिया। उसे तीन वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त साधारण कारावास भोगना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top