Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

पिकअप तले रौंदा गया ढाई साल का बच्चा, बाप लाश पर चापड़ लेकर बैठा

– तीनपानी में नईम धर्मकांटे पर हुआ हादसा, घटना स्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक हुआ हंगामा

Pickup crushes two and a half year old child, DDC : रेत से भरी पिकअप ने ढाई साल के बच्चे को कुचल दिया। जिसके बाद बच्चे का बाप वहीं लाश पर चापड़ लेकर बैठ गया। वो चालक की हत्या कर बदला लेना चाहते था। घटना स्थल पर जमकर हंगामा हुआ। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस माता-पिता को समझा पाई। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बैदीरपुर अतरौली अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी संदीप गौला नदी में मजदूरी करता था। वह पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ तीनपानी स्थित नईम धर्मकांटे के पास झोपड़ी बनाकर रहता है। बताया जाता है गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संदीप का सबसे छोटा ढाई वर्षीय बेटा गणेश धर्मकांटे पर खेल रहा था। तभी रेत से भरी पिकअप वहां तौल के लिए पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तौल के बाद चालक पिकअप को बैक करने लगा और तभी गणेश पिकअप की चपेट में आ गया। रेत से लोड पिकअप का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख लोगों ने शोर मचाया तो चालक पिकअप मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता व आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। बच्चे के शव को देख परिजन आपा खो बैठे और हंगामा करने लगे। हादसे और हंगामे की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम ले जाना चाहती थी, लेकिन परिजन अड़ गए। वह चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे और कहने लगे, जब तक चालक पकड़ा नहीं जाता बच्चे को नहीं ले जाने देंगे। साढ़े 8 बजे हुआ हादसे के बाद ढाई घंटे तक इसी तरह हंगामा चलता रहा। करीब 11 बजे पुलिस किसी तरह परिजनों को समझा सकी। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। संदीप ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया घटना स्थल से पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

पिता बोला- एक नहीं दो शव जाएंगे पोस्टमार्टम
बच्चे का शव और उसकी हालत देख कर घटना स्थल पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। मां शव से लिपट कर रो रही थी। क्रोध और बच्चे की मौत से बदहवास हो चुका पिता घटना स्थल पर चापड़ लेकर पहुंच गया। वह बच्चे को कुचलने वाले चालक की तलाश करने लगा, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई और जैसे ही शव उठाने की कोशिश की तो पिता बीच में आ गया। वह चापड़ लेकर वहीं बच्चे के शव के पास बैठ गया और बोला- यहां से एक नहीं दो शव जाएंगे। मेरे बच्चे को कुचलने वाले को वह चापड़ से काटेगा।

पोस्टमार्टम हाउस से बेटे का श‍व लेकर भागे माता-पिता
चार बच्चों में गणेश सबसे छोटा और परिवार का लाडला था। पुलिस किसी तरह परिवार और अन्य नाराज लोगों को समझाने में कामयाब हो गई और शव को घटना स्थल से पोस्टमार्टम हाउस ले आई। यहां पंचायतनामे की कार्रवाई शुरू होने जा रही थी कि तभी न जाने गणेश के माता-पिता को क्या हुआ। पिता ने बच्चे को गोद में उठाया और पत्नी के साथ लेकर पैदल ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस को भनक लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों को मंडी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उन्हें फिर समझाया, जिसके बाद पोस्टमार्टम हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top