Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कालाढूंगी रोड पर आधी रात गायों के झुंड से टकरा कर बाइक सवार की मौत

– मुखानी थानाक्षेत्र के ऊंचापुल में रात करीब एक बजे हुआ दर्दनाक हादसा

Death after colliding with a herd of cows, DDC : उत्तराखंड में छुट्टा पशु राहगीरों की मौत की वजह बन रहे हैं। नैनीताल जिले के मुखानी थानाक्षेत्र में रविवार आधी रात एक और दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से घर लौट रहा एक ढाबा संचालक बीच सड़क खड़े गायों के झुंड से टकरा गया। बेहद तेजी से हुई टक्कर के कारण ढाबा संचालक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे फौरन ही एक राहगीर ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

लामाचौड़ मुखानी निवासी अंकित किरौला (28 वर्ष) पुत्र जसवंत सिंह एक ढाबे से संचालक थे और लामाचौड़ में परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि रविवार की रात करीब 1 बजे बाइक सवार अंकित घर वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक ऊंचापुल के पास बीच सड़क गायों का झुंड खड़ा था। संभवत: सड़क पर अंधेरा होने की वजह से बाइक सवार अंकित गायों के झुंड को नहीं देख पाया और पूरी रफ्तार से गायों से टकरा गया।

वह बुरी तरह लहूलुहान पड़ा और तभी वहां से गुजर एक कार सवार ने मदद की और अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जयपुर पाडली, लामाचौड़ के ग्राम प्रधान कमल पडलिया ने बताया कि अंकित का लामाचौड़ में ही ढाबा था। उसका एक साल का बेटा है। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद अंकित का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top