Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

मुर्गे काटने वालों ने मछली बाजार में चलाए चापड़, भाई ने भाई को मारा

– हल्द्वानी के मंगलपड़ाव में भाई की अधिक बिक्री से नाराज दूसरे भाई ने चापड़ से किया हमला

Chappad was used in Mangalpadav, DDC : हल्द्वानी के मंगलपड़ाव की मछली बाजार में व्यापार को लेकर भाइयों के बीच खूनी जंग हो गई। एक भाई की बिक्री ज्यादा होने से नाराज दूसरे भाई ने मारपीट कर दी। उसने चापड़ से हमलाकर अपने ही दो भाइयों को लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक मनीष पाल और तरुण पाल तहेरे और चचरे भाई हैं। दोनों की मंगलपड़ाव स्थित मछली बाजार में चिकन-मटन की दुकान है। रविवार को एक ग्राहक तरुण की दुकान पर चिकन लेने पहुंचा। ग्राहक ने 10 किग्रा चिकन की मांग की। तरुण का ज्यादातर माल एक साथ बिक गया और इसी बात से उसका भाई मनीष चिढ़ गया। दोनों पहले तो कहासुनी हुई और फिर देखते-देखते दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हो गए।

इसी बीच तरुण के हाथ में चापड़ लग गया और उसने चापड़ से मनीष और उसके भाई पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। इस हमले में दोनों भाई बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सूचन मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top